
BPSC Assistant Professor Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य भर के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 1,711 सहायक प्रोफेसर पदों की भर्ती की घोषणा की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू होगी। ऐसे कैंडिडेट्स जो आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई करें।
बीपीएससी की ओर से इस भर्ती के माध्यम से राज्य के सरकारी अस्तपालों में खाली सीट्स को भरा जाएगा। इन पदों के जरिए बिहार की स्वास्थ्य सेवा के तहत विभिन्न विभागों में शिक्षण संकाय को बढ़ाया जाएगा। इस भर्ती के लिए 8 अप्रैल से आवेदन किए जाएंगे। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 मई 2025 है।
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं
-यहां होमपेज पर रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें और खुद को रजिस्ट्रर करें
-इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें
-सभी डिटेल्स दर्ज करें
-सारे डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
-आवेदन शुल्क का भुगतान करें
-अंत में सबमिट बटन दबाएं और फॉर्म जमा करें
इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। हालांकि, कुछ मानदंड निर्धारित किए गए हैं। इनके आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। ये मानदंड कुछ इस प्रकार हैं, एमबीबीएस/बीडीएस में प्राप्त अंक, स्नातकोत्तर योग्यता में अंक (जैसे एमडी, एमएस, एमडीएस, पीएचडी, एमसीएच, सुपर स्पेशियलिटी में डीएनबी), सरकारी कार्य अनुभव (10 अंक तक), साक्षात्कार प्रदर्शन (6 अंक तक)
Updated on:
6 Apr 2025, 2:28 PM IST
Published on:
6 Apr 2025, 2:11 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.