RRB Technician Exam Admit Card Download: रेल भर्ती चंडीगढ़ की ओर से आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड I एवं ग्रेड III भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
RRB Technician Exam Admit Card Download: रेल भर्ती चंडीगढ़ की ओर से आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड I एवं ग्रेड III भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने आवेदन किया था वे तुरंत ही विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब का ये कॉलेज, देता है IIT को टक्कर
आरआरबी की ओर से टेक्नीशियन (CEN 02/2024 Technician) परीक्षा का आयोजन 19, 20, 23, 24, 26, 28 और 29 दिसंबर 2024 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। वहीं आज इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 14298 पद भरे जाएंगे, जिनमें से टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए 1092, टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए 8052 पद और वर्कशॉप एवं PSu के लिए 5154 पद आरक्षित हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 9 मार्च से 8 अप्रैल 2024 के बीच किए गए थे।