शिक्षा

RSMSSB: 10 लाख उम्मीदवारों का इंतजार होगा खत्म, इस तारीख को जारी होने जा रहा है राजस्थान पशु परिचर भर्ती के नतीजे

Pashu Parichar Result: इस भर्ती परीक्षा के नतीजों का अभ्यर्थी पिछले चार महीनों से इंतजार कर रहे हैं। अब बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी तेज कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2025, 8:52 AM IST
Pashu Parichar Result
Pashu Parichar Result

Pashu Parichar Result: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा दिसंबर में आयोजित पशु परिचर भर्ती परीक्षा का परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुआ है। बोर्ड के अध्यक्ष के अनुसार, परिणाम 3 अप्रैल को जारी करने की योजना बनाई गई है। उम्मीदवार अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।

RSMSSB: चार महीने से परिणाम का इंतजार


इस भर्ती परीक्षा के नतीजों का अभ्यर्थी पिछले चार महीनों से इंतजार कर रहे हैं। अब बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी तेज कर दी है। यह परीक्षा दिसंबर 2024 में कुल 6433 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें 17,63,897 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि, परीक्षा में 10,52,565 उम्मीदवार ही शामिल हो सके। परीक्षा की प्रारंभिक आंसर-की 24 जनवरी को जारी की गई थी। आपत्तियों के निपटारे के बाद अब अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। कटऑफ अंक भी परिणाम के साथ जारी किए जाएंगे, जिससे अभ्यर्थियों को यह पता चलेगा कि वे अगले चरण के लिए योग्य हैं या नहीं। विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी।

Pashu Parichar Result: ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट


रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।


वेबसाइट के होमपेज पर 'Animal Attendant Result' लिंक पर क्लिक करें।


उसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें और कटऑफ अंक देखें।

RSMSSB: परीक्षा में उपस्थिति दर


राज्य स्तर पर परीक्षा छह चरणों में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 7,11,331 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल उपस्थिति दर लगभग 59.67% रही। अब उम्मीदवारों को 3 अप्रैल का इंतजार है, जब उनका परिणाम आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा।

Updated on:
3 Apr 2025, 8:52 AM IST
Published on: