शिक्षा

RULET Admit Card 2025: लॉ स्टूडेंट्स ध्यान दें! राजस्थान यूनिवर्सिटी RULET 2025 एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 8 जून को

RULET Admit Card 2025 जारी! राजस्थान यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in से 8 जून की परीक्षा के लिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। जानें परीक्षा पैटर्न, समय और रिजल्ट डेट की पूरी जानकारी।

less than 1 minute read
Jun 05, 2025
RULET Admit Card 2025 OUT (AI Genrated Symbolic Image)

RULET Admit Card 2025: राजस्थान यूनिवर्सिटी ने RULET 2025 (राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अब राजस्थान यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा और एडमिट कार्ड से जुड़ी मुख्य जानकारी

एडमिट कार्ड उपलब्धता - अब डाउनलोड के लिए उपलब्ध

डाउनलोड की अंतिम तिथि - 8 जून 2025

परीक्षा तिथि - 8 जून 2025

परीक्षा समय - सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

रिजल्ट घोषित होने की तिथि - 24 जून 2025

RULET 2025 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

RULET 2025 की परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे। उम्मीदवारों को इन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रश्न पत्र में निम्नलिखित विषयों से सवाल पूछे जाएंगे।

अंग्रेजी भाषा (English Language)

विधिक तर्कशक्ति (Legal Reasoning)

समसामयिक विषय व सामान्य ज्ञान (Current Affairs & GK)

गणितीय योग्यता (Quantitative Aptitude)

ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

सबसे पहले राजस्थान यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाएं।

वेबसाइट पर मौजूद ‘RULET 2025’ लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद ‘Admit Card’ लिंक पर जाएं।

मांगी गई जानकारी जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।

सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।

उसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट ले लें और परीक्षा के दिन साथ ले जाएं।

महत्वपूर्ण सुझाव

परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।

एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ रखें।

परीक्षा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें।

Also Read
View All

अगली खबर