Vladimir Putin: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहां तक पढ़ाई की है और राष्ट्रपति बनने से पहले वह क्या करते थे? एक केजीबी ऑफिसर से लेकर रूस के सबसे सम्मानित पद तक पहुंचने का उनका सफर दिलचस्प है। आखिर सत्ता के शिखर तक पहुंचने से पहले उनका जीवन कैसा था और उन्होंने कहां तक पढ़ाई की है। जानिए उनकी कानून की डिग्री और करियर के बारे में सबकुछ।
Vladimir Putin Biography: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दुनिया के सबसे प्रभावशाली और मजबूत नेताओं में गिने जाते हैं। आज वह एक शक्तिशाली राजनीतिक चेहरा हैं, लेकिन उनका सफर यहां तक पहुंचने से पहले काफी अलग और रोचक रहा है। पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर 1952 को सोवियत संघ के लेनिनग्राद शहर में हुआ था। आज इस शहर को सेंट पीटर्सबर्ग के नाम से जाना जाता है। पुतिन एक आम परिवार से थे और बचपन से ही मेहनत और अनुशासन उनकी पहचान रही।
स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद पुतिन ने कानून की पढ़ाई करने का फैसला किया। साल 1970 में उन्होंने लेनिनग्राद स्टेट यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और 1975 में उन्हों ने कानून (LLB) की डिग्री हासिल की। इसके बाद भी उन्होंने पढ़ाई जारी रखी। साल 1997 में उन्होंने सेंट पीटर्सबर्ग माइनिंग यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में एक रिसर्च 'कैंडिडेट ऑफ इकोनॉमिक साइंसेज' की डिग्री भी हासिल की। यह डिग्री पश्चिमी देशों (Western Country) में पीएचडी के बराबर मानी जाती है।
पुतिन का सपना हमेशा से खुफिया विभाग में काम करने का था। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें यह मौका मिला और वहीं से उनके करियर की असली शुरुआत हुई।
इसके बाद वह सेंट पीटर्सबर्ग के पहले लोकतांत्रिक मेयर अनातोली सोबचक के सलाहकार बने। कुछ ही समय में उनकी पहचान बढ़ी और वह शहर के पहले डिप्टी मेयर बन गए।
एक साधारण परिवार से निकलकर खुफिया एजेंसी के अधिकारी और फिर रूस के राष्ट्रपति बनने तक का उनका सफर कई लोगों के लिए प्रेरणा है। उनकी शिक्षा, अनुशासन और निर्णय लेने की क्षमता ने उन्हें विश्व राजनीति का एक मजबूत चेहरा बनाया है।