
CUET PG 2026(Image-Freepik)
CUET PG 2026: National Testing Agency(NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी 2026 को लेकर बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। अब उम्मीदवारों को अंदाजा लग जाएगा कि उन्हें किस दिन और किस शिफ्ट में परीक्षा देनी है। एजेंसी ने सब्जेक्ट वाइज पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जिससे तैयारी कर रहे छात्रों को काफी राहत मिलेगी। इस बार CUET PG 2026 की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। कुल 44 शिफ्ट में एग्जाम होगा और हर शिफ्ट 90 मिनट की होगी। यानी अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटे में पूरा पेपर हल करना होगा।
एनटीए के मुताबिक परीक्षा रोजाना तीन चरणों में कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4:00 बजे से 5:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा कई अलग-अलग तारीखों पर आयोजित की जाएगी। इनमें 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25, 26 और 27 मार्च 2026 शामिल हैं।
NTA परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा। इसमें उम्मीदवारों को यह जानकारी दी जाएगी कि उनका एग्जाम किस शहर में आयोजित होगा। एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे।
इस साल CUET PG के तहत कुल 157 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। करीब 4.11 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। हालांकि, कुछ विशेष कोर्स जैसे एमटेक और साइंस से जुड़े पेपर केवल अंग्रेजी में ही होंगे। वहीं आचार्य और हिंदू अध्ययन से संबंधित प्रश्नपत्र संस्कृत तथा हिंदी-अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध रहेंगे।
Published on:
14 Feb 2026 05:05 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
