14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BSSC 2nd Inter Level Vacancy: फिर बढ़ी बिहार इंटर लेवल भर्ती में वैकेंसी की संख्या, अब इतने सीटों पर होगा चयन

यह भर्ती वर्ष 2023 में निकली थी। तब से अब तक पदों की संख्या कई बार बढ़ाई जा चुकी है। आवेदन की अंतिम तारीख भी एक से ज्यादा बार आगे बढ़ाई गई।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anurag Animesh

Feb 14, 2026

BSSC 2nd Inter Level Vacancy

BSSC 2nd Inter Level Vacancy(Image-Freepik)

BSSC 2nd Inter Level Vacancy: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी अपडेट आई है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने सेकेंड इंटर लेवल भर्ती 2023 में एक बार फिर पदों की संख्या बढ़ा दी है। इस बार अलग-अलग विभागों में 1107 नए पद जोड़े गए हैं। अब कुल रिक्तियों की संख्या 25,311 से बढ़कर 26,426 हो गई है। हालांकि पद बढ़ाए गए हैं, लेकिन आवेदन की तारीख में कोई और राहत नहीं दी गई। रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 13 फरवरी 2026 थी। वहीं पूरी तरह से फॉर्म सब्मिट करने की अंतिम तारीख 16 फरवरी 2026 तय है। अब सभी अभ्यर्थियों की नजर परीक्षा तारीख की घोषणा पर टिकी हुई है। बताया जा रहा है कि इस भर्ती के लिए 33 लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं।

BSSC Vacancy: कई बार बढ़ चुकी है वैकेंसी और डेट


यह भर्ती वर्ष 2023 में निकली थी। तब से अब तक पदों की संख्या कई बार बढ़ाई जा चुकी है। आवेदन की अंतिम तारीख भी एक से ज्यादा बार आगे बढ़ाई गई। यही वजह है कि परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि बार-बार फॉर्म रीओपन कर तारीख बढ़ाना ठीक नहीं है। इससे परीक्षा में देरी हो रही है और तैयारी की योजना भी प्रभावित हो रही है।

BSSC 2nd Inter Level Vacancy: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन


सेकेंड इंटर लेवल भर्ती में चयन तीन चरणों में होगा। इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्किल टेस्ट शामिल हैं। सभी परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी।

BSSC: प्रीलिम्स परीक्षा का पैटर्न


प्रारंभिक परीक्षा ऑब्जेक्टिव) होगी। इसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित और मानसिक क्षमता से होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी। हर गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती की जाएगी। इसमें न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स सामान्य वर्ग के लिए 40 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग (BC) के 36.5 प्रतिशत अत्यंत पिछड़ा वर्ग (MBC) के 34 प्रतिशत और अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 32 प्रतिशत तय है।