शिक्षा

Sainik School Vacancy 2025: सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, 10वीं पास सहित TGT, PGT शिक्षक भी कर सकते हैं आवेदन

Sainik School Vacancy: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा (जैसा कि पदानुसार लागू हो)। पात्र उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2025, 1:35 PM IST
Sainik School Vacancy 2025
Sainik School Vacancy 2025

Sainik School Recruitment: सैनिक स्कूल में भर्ती को लेकर अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में स्थित सैनिक स्कूल ने TGT, PGT शिक्षकों के साथ 10वीं पास पदों पर संविदा आधार पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑफलाइन माध्यम से या डाक द्वारा इस भर्ती के लिए आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन पत्र स्कूल में पहुंचने की अंतिम तारीख 10 मई 2025 निर्धारित की गई है।

Sainik School Vacancy 2025: ये होनी चाहिए योग्यता

एलडीसी एवं वार्ड बॉय पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है।

चिकित्सा अधिकारी पद हेतु उम्मीदवार के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।

अन्य शिक्षण पदों के लिए संबंधित विषय में उपयुक्त शैक्षिक योग्यता और अनुभव की आवश्यकता होगी।

पदों का विवरण एवं रिक्तियां

पद का नामरिक्तियां
पीजीटी (अंग्रेजी, कंप्यूटर साइंस, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान)प्रत्येक में 1 पद
टीजीटी (गणित, सामाजिक विज्ञान, सामान्य विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी)प्रत्येक में 1 पद
आर्ट मास्टर, लाइब्रेरियन, संगीत शिक्षक, बैंड मास्टर, काउंसलरप्रत्येक में 1 पद
लैब सहायक (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान)प्रत्येक में 1 पद
चिकित्सा अधिकारी1 पद
एलडीसी (लोअर डिवीजन क्लर्क), वार्ड बॉयप्रत्येक में 1 पद

Sainik School Recruitment 2025: जान लें चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा (जैसा कि पदानुसार लागू हो)। पात्र उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा और उसमें सफल अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इसमें आवेदन करने के लिए सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपया तय किया वहीं एससी/एसटी वर्ग के लिए 250 रूपये आवेदन शुल्क के तौर पर देने होंगे। आवेदन शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से “Principal, Sainik School Amethi” के नाम से "गौरीगंज/अमेठी (उत्तर प्रदेश)" में देय होना चाहिए।

Sainik School Vacancy: ऐसे कर सकते हैं आवेदन


हर पद के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र और डिमांड ड्राफ्ट आवश्यक है।
आवेदन के साथ स्व-सत्यापित प्रमाणपत्रों की कॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और 30 रूपये का डाक टिकट लगा हुआ स्वयं का पता लिखा लिफाफा अटैच करना होगा।
आवेदन नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा
प्रधानाचार्य,
सैनिक स्कूल अमेठी,
कौहर शाहगढ़,
जनपद - अमेठी, उत्तर प्रदेश - 227411

Updated on:
23 Apr 2025, 1:35 PM IST
Published on: