शिक्षा

SBI Vacancy 2024: अगर आप हैं इंजीनियर तो एसबीआई में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, कई पदों पर निकली है वैकेंसी

SBI Vacancy: इस भर्ती के माध्यम से कुल 169 पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर-सिविल) के...

2 min read
SBI Vacancy 2024

SBI Vacancy: सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए अहम खबर सामने आई है। SBI ने असिस्टेंट मैनेजर के कई पदों वैकेंसी निकाली है। जिसमें इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के कई पद शामिल है। जो भी युवा इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, और जरुरी योग्यता रखते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 दिसंबर, 2024 तय की गई है।

Sarkari Naukri: इन पदों पर होनी है भर्ती


इस भर्ती के माध्यम से कुल 169 पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर-सिविल) के 42 पद साथ ही असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर-इलेक्ट्रिकल) के 25 पद, असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर-सिविल) के 1 पद और सिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर-फायर) के 101 पद पर भर्ती होनी है।

SBI Vacancy 2024: ये होनी चाहिए योग्यता


असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर-सिविल) के पद के लिए योग्यता की बात करूं तो इस पद के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री संबंधित ट्रेड में होना चाहिए और साथ ही 2 साल का कार्य अनुभव भी होना चाहिए। साथ ही अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताओं की जरुरत है। इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है। SBI Vacancy 2024 Notification

SBI Vacancy: ये है चयन प्रक्रिया


इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर-फायर) के पद के लिए चयन प्रक्रिया थोड़ा अलग है। इसके लिए उम्मीदवारों का चयन सीधे शॉर्टलिस्टिंग और इंटेरेक्शन के आधार पर किया जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर