2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Police Bharti 2024: राजस्थान पुलिस में निकली सब इंस्पेक्टर की भर्ती, योग्यता, फॉर्म डेट, हाइट सहित जानें अन्य जरुरी जानकारी

Rajasthan Police Bharti 2024: राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम के पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 22 Nov 2024, 4:06 PM IST

Rajasthan Police Bharti 2024

Rajasthan Police Bharti 2024

Rajasthan Police Bharti: राजस्थान पुलिस में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बढ़िया मौका आया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI Telecom) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो वो आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 दिसंबर 2024 तय की गई है।

यह खबर भी पढ़ें:-UP Police Constable 2024 Result Out: जारी हुआ यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम, इस लिंक से सीधे चेक करें रिजल्ट

Rajasthan Police Bharti 2024: ये होनी चाहिए योग्यता


राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम के पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc से डिग्री होनी चाहिए। साथ ही टेलीकम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री वाले युवा भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें यह भी है कि आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास राजस्थान संस्कृति का ज्ञान भी होना चाहिए। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता हैं। Rajasthan Police Bharti 2024

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Board Exam Datesheet 2025: फरवरी में शुरू होंगी राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें कब जारी होगी डेटशीट

Rajasthan Police Bharti: इतनी होनी चाहिए हाइट


इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आयु 01 जनवरी 2025 के आधार पर तय की जाएगी। सब इंस्पेक्टर के लिए युवाओं का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। शारीरिक परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों की हाइट 168 सेमी होनी चाहिए। साथ ही सीना 81 सेमी फूलने के बाद 86 सेमी होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों की बात करें तो उनकी हाइट कम से कम 152 सेमी होनी चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें:-UP Police Exam 2024: यूपी पुलिस भर्ती में कैसे होता है Physical Test? कैसे होती है दौड़ परीक्षा, पास करने के लिए कितनी चाहिए हाइट, जानिए सबकुछ