2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Police Exam 2024: यूपी पुलिस भर्ती में कैसे होता है Physical Test? कैसे होती है दौड़ परीक्षा, पास करने के लिए कितनी चाहिए हाइट, जानिए सबकुछ

UP Police Exam 2024: शारीरिक परीक्षा में उम्मीदवारों को कई मापदंडों से जांचा जाता है। जिसमें हाइट भी एक पहलु है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 25 Nov 2024, 1:02 PM IST

UP Police Exam 2024

UP Police Exam 2024

UP Police Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इस परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद चयनित उम्मीदवारों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और शारीरिक परीक्षा(DV/PST) के लिए बुलाया जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शारीरिक परीक्षा को पास करने के लिए क्या मापदंड तय किए गए हैं। हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-UP Police Constable Result Cut Off: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम में किस कैटेगरी का कितना रहा कटऑफ?

कितनी होनी चाहिए हाइट? (What is the height criteria for UP Police Exam 2024)


शारीरिक परीक्षा में उम्मीदवारों को कई मापदंडों से जांचा जाता है। जिसमें हाइट भी एक पहलु है। चयन के लिए जनरल और ओबीसी पुरुषों की ऊंचाई कम से कम 168 सेमी होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की बात करें तो उन्हें 8 सेमी की ऊंचाई में छूट मिली हुई है, यानी इस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 160 सेमी हाइट होना चाहिए। वहीं जनरल और ओबीसी वर्ग में महिला उम्मीदवारों की हाइट कम से कम 152 सेमी होना चाहिए। 147 सेमी हाइट एसटी/एससी वर्ग की महिला के लिए होना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें:- UP Police Constable 2024 Result Out: जारी हुआ यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम, इस लिंक सीधे चेक करें रिजल्ट

इतनी होनी चाहिए सीने की चौड़ाई (Chest Length For UP Police Exam 2024)


फिजिकल टेस्ट के चयन प्रक्रिया में सीने की चौड़ाई को भी मापा जाता है। इसलिए इस परीक्षा को पास करने के लिए पुरुषों के सीने की चौड़ाई कम से कम 79 सेमी होनी जरुरी है। वहीं सीना फुलाने पर सामान्‍य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों का सीना 84 सेमी का होना चाहिए। साथ ही एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के सीने की चौड़ाई 77 सेमी होनी चाहिए और सीना फुलाने पर उनका सीना 82 सेमी होनी चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें:-UP Police Physical Date 2024: कब होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल का फिजिकल? जानिये पूरा शेड्यूल

पास करने के लिए लगानी पड़ेगी इतनी दौड़ (running for up police constable)


दौड़ की बात की जाए तो पुलिस कांस्‍टेबल टेस्ट में चयन होने के लिए 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ लगानी पड़ती है। वहीं महिलाओं की बात की जाए तो उन्हें 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। दौड़ के नियम को पूरा नहीं करने पर उम्मीदवारों को टेस्ट में फ़ैल कर दिया जाता है। जो भी उम्मीदवार इस टेस्ट में पास हो जाते हैं, उनका लिखित और शारीरिक परीक्षा के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाती है। अंत में उम्मीदवारों का डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट भी करवाया जाता है।

यह खबर भी पढ़ें:-इस राज्य के PM Shri School में होने जा रहा बड़ा बदलाव, बच्चों के अभिवावकों के लिए आई अहम अपडेट