उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यह परीक्षा आयोजित करवाई गई थी। इस परीक्षा की बात करें तो कुल 48,17,441 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें तकरीबन 15 लाख महिला उम्मीदवार और 34.6 लाख पुरुष उम्मीदवार शामिल थे। इस परीक्षा का आयोजन दो चरणों में 23, 24, 25 अगस्त और 30, 31 अगस्त को किया गया था।