2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Police Constable 2024 Result Out: जारी हुआ यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम, इस लिंक से सीधे चेक करें रिजल्ट

UP Police Constable 2024 Result Out: उम्मीदवार इस परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 21 Nov 2024, 4:11 PM IST

UP Police Constable 2024 Result Out

UP Police Constable 2024 Result Out

UP Police Constable 2024 Result Out: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इस परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त से 31 अगस्त 2024 के बीच कराया गया था। परीक्षा परिणाम की घोषणा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट "X" पर की है। विभाग ने फिजिकल टेस्ट के शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है।

UP Police Constable Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर Notice सेक्शन में जाएं।

UP Police Constable 2024 Result के लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के साथ-साथ सही कैप्चा कोड डालकर ओपन करें।

इसके बाद रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा।

UP Police Constable 2024: इतने परीक्षार्थी हुए थे शामिल


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यह परीक्षा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 आयोजित की थी। इस परीक्षा में कुल 48,17,441 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। महिला उम्मीदवार तकरीबन 15 लाख थीं और 34.6 लाख पुरुष उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस परीक्षा का आयोजन दो चरणों में 23, 24, 25 अगस्त और 30, 31 अगस्त को किया गया था।