शिक्षा

सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को नीट मामले में अपील दायर करने की अनुमति देने से किया इंकार

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को नीट परीक्षा के मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से तगड़ा झटका लगा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jun 2018, 12:25 PM IST
Neet 2018
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को नीट परीक्षा के मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से तगड़ा झटका लगा है। उच्चतम न्यायालय ने CBSE को Neet EXam मामले में बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ अपील की अनुमति देने से गुरुवार को इनकार कर दिया। गौर हो इससे पहले उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि नीट स्नातक परीक्षा 2018 के दौरान निरीक्षक की गलती के कारण 30 मिनट का समय गंवाने वाले अभ्यर्थियों को अनुपात में अंक दिये जाएं।
Published on: