शिक्षा

School Assembly News Headlines, Feb 07 2026: स्कूल असेंबली के लिए देश विदेश की बड़ी खबरें

Today School Assembly News Headlines, February 07, 2026: आज के न्यूज में RAC रहने पर पैसे होंगे रिफंड, सुप्रीम कोर्ट का गर्भावस्था कर फैसला, इस्लामाबाद में हुआ भीषण बम धमाका सहित कई अन्य खबरें शामिल हैं। साथ ही आज का सुविचार भी दिया गया है।

2 min read
Feb 07, 2026
School Assembly News Headlines, Feb 07 2026

Today School Assembly News Headlines (07 February 2026): इस आर्टिकल में कल दिनभर की जरुरी घटनाओं पर आधारित खबरें दिए गए हैं। इन खबरों से स्कूली बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और स्कूल असेंबली में भी जरुरी हेडलाइन बता सकते हैं। इसमें देश-दुनिया और खेल की कई अहम खबरें शामिल हैं।

Today School Assembly News Headlines, 07 February 2026: देश की जरुरी खबर

  • महिला की मर्जी के बिना उसे मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकती अदालत: SC-सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में कहा कि किसी भी महिला को उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।
  • RAC रहने पर पैसे होंगे रिफंड, संसदीय समिति ने की है सिफारिश-संसद में एक समिति ने रेल मंत्रालय को सुझाव दिया है कि RAC टिकट पर यात्रा करने वाले वैसे यात्रियों को किराये का कुछ हिस्सा वापस करना चाहिए।
  • नेहरू-गांधी परिवार को लेकर एक पुस्तकालय खोलेंगे: निशिकांत दुबे-बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि वह नेहरू-गांधी परिवार को लेकर एक पुस्तकालय खोलेंगे जिसमें बहुत सारी किताबें होंगी। राहुल गांधी के एक किताब का हवाला देकर बीजेपी पर हमला करने के बाद यह विवाद शुरू हुआ।
  • मेरे पिता पांच साल तक रहेंगे मुख्यमंत्री: सिद्धारमैया के बेटे-कर्नाटक में कांग्रेस नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने किसी बदलाव को मंजूरी नहीं दी है और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पूरे पांच साल तक पद पर बने रहेंगे।
  • AAP नेता लकी ओबेरॉय की हत्या, दागी गई गोलियां-जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय की शुक्रवार गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें पांच गोलियां मारी गई।

World News Headlines for School Assembly: विदेश की जरुरी खबर

  • पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुआ भीषण बम धमाका-पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को भीषण बम धमाके का मामला सामने आया है। इस आत्मघाती बम धमाके में 24 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
  • US में खूंखार अपराधियों की लिस्ट में 89 हिन्दुस्तानियों के नाम-अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग द्वारा जारी की गई खूंखार अपराधियों की लिस्ट में भारतीय मूल के 89 लोगों के नाम शामिल हैं। यह लिस्ट एक सार्वजनिक डेटाबेस के रूप में जारी की गई है।
  • रूसी जनरल व्लादिमीर एलेक्सेव को मॉस्को में गोलियों से भूना-रूस की राजधानी मॉस्को में रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी (जीआरयू) के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर एलेक्सेव पर एक अज्ञात हमलावर ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Sports Headlines for School Assembly: खेल की जरुरी खबर

T20 World Cup 2026 से तेज गेंदबाज हर्षित राणा बाहर
गेंदबाज हर्षित राणा चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्मअप मुकाबले में दाहिने घुटने में चोट लग गई थी।

आज का सुविचार

"सफलता अचानक नहीं मिलती, वह रोज की गई छोटी-छोटी मेहनतों का परिणाम होती है।"

Published on:
07 Feb 2026 05:00 am
Also Read
View All

अगली खबर