शिक्षा

School Assembly News Headlines, Feb 08 2026: स्कूल असेंबली के लिए देश विदेश की बड़ी खबरें

Today School Assembly News Headlines, February 08, 2026: आज के न्यूज में CTET परीक्षा, पप्पू यादव के समर्थन में राहुल और प्रियंका गांधी का आना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मलेशिया पहुंचना सहित कई अन्य खबरें शामिल हैं। साथ ही आज का सुविचार भी दिया गया है।

2 min read
Feb 08, 2026
School Assembly News Headlines, Feb 08 2026

Today School Assembly News Headlines (08 February 2026): इस आर्टिकल में कल दिनभर की जरुरी घटनाओं पर आधारित खबरें दिए गए हैं। इन खबरों से स्कूली बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और स्कूल असेंबली में भी जरुरी हेडलाइन बता सकते हैं। इसमें देश-दुनिया और खेल की कई अहम खबरें शामिल हैं।

Today School Assembly News Headlines, 08 February 2026: देश की जरुरी खबर

  • देशभर में CTET परीक्षा आयोजित, बवाल के कारण 2 केंद्रों पर परीक्षा रद्द-शनिवार को देशभर में CTET परीक्षा का आयोजन किया गया। देशभर में बनाए गए 1803 परीक्षा केंद्रों में से 1801 केंद्रों पर CTET पेपर-2 की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। 2 केंद्रों पर फिर से होगी परीक्षा।
  • कई भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में जीरो टैरिफ, पूरी लिस्ट हुई जारी-वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने उन उत्पादों की लिस्ट शेयर की जिसका भारत से अमेरिका निर्यात करने पर जीरो टैरिफ लगेगा। भारत और अमेरिका की ट्रेड डील पर मुहर लग गई है।
  • पप्पू यादव के समर्थन में उतरे राहुल और प्रियंका गांधी-शुक्रवार देर रात पटना पुलिस ने 31 साल पुराने एक मामले में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया था। अब राहुल और प्रियंका गांधी उनके समर्थन में आ गए हैं।
  • US ने जारी किया अखंड भारत का नक्शा, जम्मू-कश्मीर और अक्साई चिन को दिखाया भारत का हिस्सा-अमेरिकी प्रशासन द्वारा एक भारत का नक्शा जारी किया गया। जिसमें जम्मू-कश्मीर और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाया गया है।

World News Headlines for School Assembly: विदेश की जरुरी खबर

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा में मलेशिया पहुंचे-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर कुआलालंपुर पहुंचे। मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने व्यक्तिगत रूप से एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
  • बांग्लादेश में निपाह वायरस की दस्तक, एक महिला की मौत-विश्व स्वास्थ्य संगठन बांग्लादेश में निपाह वायरस से एक महिला की मौत की पुष्टि की है। मृतक महिला की उम्र 40 से 50 वर्ष के बीच थी। महिला में 21 जनवरी को बुखार और सिरदर्द जैसे शुरुआती लक्षण दिखे।
  • ISIS ने ली इस्लामाबाद धमाके की जिम्मेवारी-इस्लामाबाद में शुक्रवार को एक मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान भीषण आत्मघाती बम धमाका हुआ था। जिसकी जिम्मेवारी ISIS ने ली है। इस धमाके में 69 लोगों की मौत हो गई।

Sports Headlines for School Assembly: खेल की जरुरी खबर

  • आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान की जीत-आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को तीन विकेट से हरा दिया।
  • सिद्धिविनायक पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, जीत के लिए मांगा आशीर्वाद-शनिवार को टीम इंडिया के सदस्यों और सपोर्ट स्टाफ ने श्री सिद्धिविनायक मंदिर जाकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के साथ टीम के फील्डिंग कोच दिलीप श्री सिद्धिविनायक भी मंदिर पहुंचे।

आज का सुविचार

"सफलता की कुंजी है- खुद पर विश्वास और निरंतर प्रयास।"

Published on:
08 Feb 2026 05:00 am
Also Read
View All

अगली खबर