शिक्षा

School Assembly News Headlines, Jan 20 2026: स्कूल असेंबली के लिए देश विदेश की बड़ी खबरें

Today School Assembly News Headlines, January 20, 2026: आज के न्यूज में बीजेपी अध्यक्ष के लिए नितिन नवीन का नामांकन, डोनाल्ड ट्रंप की नॉर्वे के पीएम को चिट्ठी लिखना, उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप सहित कई अन्य खबरें शामिल हैं। साथ ही आज का सुविचार भी दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 20 Jan 2026, 6:37 AM IST
Today School Assembly News Headlines, January 20, 2026
Today School Assembly News Headlines, January 20, 2026

Today School Assembly News Headlines (20 January 2026): इस आर्टिकल में कल दिनभर की जरुरी घटनाओं पर आधारित खबरें दिए गए हैं। इन खबरों से स्कूली बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और स्कूल असेंबली में भी जरुरी हेडलाइन बता सकते हैं। इसमें देश-दुनिया और खेल की कई अहम खबरें शामिल हैं।

Today School Assembly News Headlines, 20 January 2026: देश की जरुरी खबर

  • बीजेपी अध्यक्ष के लिए नितिन नवीन ने किया नामांकनराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बीजेपी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन किया। राजनाथ सिंह और अनित शाह बने प्रस्तावक।
  • सोमवार को लद्दाख में महसूस हुए भूंकप के झटकेलद्दाख के लेह में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई है। कश्मीर तक इसकी धमक पहुंची।
  • पश्चिम बंगाल में SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारीपश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के SIR (Special Investigation Report) के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है।
  • ठंड का प्रकोप नहीं हो रहा कमउत्तर भारत सहित पूरे देश में ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लंबी छुट्टी के बाद स्कूलों जरूर खुले हैं लेकिन अभी ठंड में कमी नहीं आई है।

World News Headlines for School Assembly: विदेश की जरुरी खबर

  • स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, 20 से ज्यादा लोगों की मौतस्पेन में बहुत बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। इसमें 20 से ज्यादा लोगों के मौत की सूचना है। कोर्डोबा के पास एडमुज गांव के नजदीक यह दुर्घटना हुई।
  • नॉर्वे के पीएम को डॉनल्ड ट्रम्प ने नोबेल प्राइज को लेकर लिखा पत्रडॉनल्ड ट्रम्प ने पत्र में लिखा कि प्रिय जोनास, यह देखते हुए कि आपके देश ने मुझे 8 से ज़्यादा युद्धों को रोकने के लिए भी नोबेल शांति पुरस्कार नहीं दिया।
  • ईरान ने अमेरिका को दिया करारा जवाब, युद्ध की चेतावनीईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने अमेरिका को साफ कर दिया है कि सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खमेनेई पर हमला युद्ध माना जाएगा।

Sports Headlines for School Assembly: खेल की जरुरी खबर

  • विराट कोहली के शतकीय पारी की हो रही तारीफन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली। जिसकी जमकर तारीफ की जा रही है। हालांकि भारत यह मैच हार गई।
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने विराट कोहली से सीखने की कही बातन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन कोहली ने शतक लगाया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि विराट कोहली से युवा खिलाडियों को सीखना चाहिए।

आज का सुविचार

"मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे।"

Updated on:
20 Jan 2026, 6:37 AM IST
Published on: