शिक्षा

Today School Assembly News in Hindi: 31 December, 2025 की जरूरी खबरें

School Assembly News Headlines, 31 December, 2025: आज के न्यूज में प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई, बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का निधन और उत्तर भारत में बढ़ रहा ठंड का प्रकोप सहित कई अन्य खबरें शामिल हैं। साथ ही आज का सुविचार भी दिया गया है।

2 min read
Dec 31, 2025
Today School Assembly News in Hindi: 31 December, 2025(Image-Freepik)

Today School Assembly News Headlines (31 December 2025): इस आर्टिकल में कल दिनभर की जरुरी घटनाओं पर आधारित खबरें दिए गए हैं। इन खबरों से स्कूली बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और स्कूल असेंबली में भी जरुरी हेडलाइन बता सकते हैं। इसमें देश-दुनिया और खेल की कई अहम खबरें शामिल हैं।

Today School Assembly News: Desh ki 5 Headlines

  • प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की हुई सगाई-कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बेटे और उनकी गर्लफ्रेंड ने सगाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही दोनों की शादी हो सकती है।
  • अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग, चीन को छोड़ना पड़ेगा तिब्बत-बीजेपी नेता ताबिर गाओ ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि एक दिन चीन को तिब्बत भी छोड़ना पड़ेगा।
  • मुंबई में बस ने लोगों को रौंदा, 4 लोगों की मौत-मुंबई के भांडुप में सोमवार को एक बस ने कुछ लोगों को ररौंद दिया। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना बस रिवर्स लेते समय हो गया।
  • कई राज्यों में बढ़ रहा ठंड का प्रकोप-देश के कई राज्यों में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग भी लगातार मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर रहा है।

World News for School Assembly

  • बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का 80 की उम्र में निधन-बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का निधन हो गया है। उन्होंने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। खालिदा जिया लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
  • बांग्लादेश में एक और हिन्दू की हत्या-बांग्लादेश में सोमवार, 29 दिसंबर को देर शाम एक हिन्दू युवक की हत्या कर दी गई। पड़ोसी देश में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है।
  • बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट दावा, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के 10 सदस्यों को मार गिराया-बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने बलूचिस्तान के विभिन्न इलाकों में कई हमलों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के 10 सदस्यों को मार गिराया है।

Sports News for School Assembly

  • ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा-ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी प्रोविजन टीम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही श्रीलंका व्हाइट-बॉल टूर के लिए टीमों की घोषणा कर दी है।
  • गुजरात जायंट्स ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एश्ले गार्डनर को बनाया कप्तान-वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के लिए गुजरात जायंट्स ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर को अपना कप्तान नियुक्त किया है।

Aaj ka Suvichar for School Assembly

"जो विद्यार्थी समय का सम्मान करते हैं और निरंतर प्रयास करते हैं, वही अपने लक्ष्य को हासिल करते हैं।"

Published on:
31 Dec 2025 05:00 am
Also Read
View All

अगली खबर