शिक्षा

स्कूली बच्चों की मौज! लगातार 5 दिनों का अवकाश, यहां देखें School Holiday की पूरी लिस्ट 

School Holiday: राजस्थान के स्कूली बच्चों के लिए काम की खबर है। सितंबर के दूसरे सप्ताह में स्कूल की कई सारी छुट्टियां होने वाली हैं। ऐसे में बच्चों की मौज हो जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Sep 2024, 9:48 AM IST
School Holiday

School Holiday: राजस्थान के स्कूली बच्चों के लिए काम की खबर है। सितंबर के दूसरे सप्ताह में स्कूल की कई सारी छुट्टियां होने वाली हैं। ऐसे में बच्चों की मौज हो जाएगी। वहीं अभिभावक लॉन्ग वीकेंड भी प्लान कर सकते हैं। आइए, जानते हैं राजस्थान के स्कूलों में कब और क्यों छुट्टी रहने वाली है।

राजस्थान में 4 से 5 दिन की लगातार छुट्टी (School Holiday)

दरअसल, राजस्थान (Rajasthan News) में कई सारे लोक आस्था के स्थानीय पर्व होते हैं। यही कारण है कि सितंबर महीने के दूसरे सप्ताह में यहां के स्कूलों में 4 छुट्टियां एक साथ रहने वाली हैं। 13 सितंबर को रामदेव जयंती, तेजा दशमी और खेजड़ली शहीद दिवस के मौके पर राज्य भर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा।

इधर, मुस्लिम समुदाय के लिए ईद-ए-मिलाद खास त्यौहार है। इस मौके पर 16 सितंबर को चंद्रदर्शन के अनुसार बारावफात के अवसर पर भी शिक्षा विभाग की तरफ से छुट्टी है। ऐसे में स्कूल बंद रहेंगे। इसी प्रकार बांसवाड़ा जिले में मंगलवार को अनन्त चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में बांसवाड़ा के लोगों को पांच दिन का लगातार अवकाश मिलेगा।

देखें छुट्टियों की लिस्ट 

  • 13 सितंबर- रामदेव जयंती, तेजा दशमी
  • 14 सितंबर- दूसरा शनिवार
  • 15 सितंबर- रविवार
  • 16 सितंबर- ईद-ए-मिलाद

बांसवाड़ा में 5 दिन लगातार अवकाश (School Holiday)

  • 13 सितंबर- रामदेव जयंती, तेजा दशमी
  • 14 सितंबर- दूसरा शनिवार
  • 15 सितंबर- रविवार
  • 16 सितंबर- ईद-ए-मिलाद
  • 17 सितंबर- अनंत चतुर्दशी (स्थानीय अवकाश)
Updated on:
11 Sep 2024, 9:48 AM IST
Published on: