Diwali School Holiday: इस वर्ष दिवाली 31 अक्टूबर को है। ऐसे में सभी स्कूल 21 अक्टूबर (गुरुवार) को बंद रहेंगे। यहां देखें पूरी लिस्ट-
Diwali School Holiday: दिवाली हिंदुओं का बड़ा त्यौहार है। इस पर्व को देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं इस मौके पर सरकारी हो या निजी, सभी स्कूलों में छुट्टियां रहती हैं। बता दें, अगस्त से शुरू होकर अक्टूबर-नवंबर तक कई पर्व-त्यौहार होते हैं। ऐसे में स्कूलों की छुट्टी से बच्चों में खुशी की लहर दौड़ जाती है।
यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली समेत अन्य शहरों की राज्य सरकार ने वार्षिक कैलेंडर 2024-25 जारी कर दिया है। जारी कैलेंडर के मुताबिक, साल के 365 दिनों में स्कूल महज 213 दिन ही संचालित होंगे, जबकि 152 दिन स्कूलों में अलग-अलग कारणों से अवकाश रहेगा।
वहीं इस वर्ष दिवाली 31 अक्टूबर को है। ऐसे में सभी स्कूल 21 अक्टूबर (गुरुवार) को बंद रहेंगे। वहीं दिवाली के एक दिन पहले 30 अक्टूबर (बुधवार) को भी छुट्टी रहेगी। इसके साथ गोवर्धन पूजा और भाई दूज की भी छुट्टी रहेगी। हालांकि, अलग-अलग राज्यों के सरकारी और निजी स्कूल अपने अनुसार छुट्टी की तारीख निर्धारित करेंगे।