
BPSC 70th 2024: बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा देने वालों के लिए एक जरूरी खबर है। आयोग ने रिक्त पदों की संख्या बढ़ाकर 2027 कर दी है। इससे पहले विभाग ने 1957 पदों पर भर्ती निकाली थी। अब 24 के बजाए 27 विभागों में लेवल नौ और सात के 2027 पदों के लिए चार नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
इस नए अपडेट को लेकर को लेकर बीपीएससी ने जानकारी दी। बिहार लोक सेवा आयोग के सचिव सह परीक्षा नियंत्रक सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, www.bpsc.bih.nic.in
यह भी पढ़ें- 12वीं में कॉमर्स के बाद चुनें ये करियर ऑप्शन
बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BPSC 70th Exam) 13-14 दिसंबर को संभावित है। हालांकि, आयोग ने अभी तक परीक्षा की तारीखों को लेकर कोई अपडेट नहीं जारी किया है। उम्मीद है कि इस परीक्षा में करीब 8 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीपीएससी 70वीं नोटिफिकेशन के अनुसार पहले कुल 1957 पदों भरे जाने थे। वहीं अब पद की संख्या बढ़ाकर 2027 कर दी गई है। ये भर्तियां उप प्रभाग अधिकारी/वरिष्ठ उप कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, जिला कमांडेंट, अधीक्षक, उप रजिस्ट्रार, उप चुनाव अधिकारी, सहायक निदेशक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, गन्ना अधिकारी, रोजगार अधिकारी, सहायक योजना अधिकारी, अतिरिक्त जिला परिवहन अधिकारी के पद पर की जाएंगी।