September Holiday 2025: त्योहार शुरू होते ही छुट्टियों का दौर भी शुरू हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सितंबर महीने किस-किस दिन स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
September School College Holiday List 2025: सितंबर का महीना शुरू होने वाला है। ये महीना शुरू होते ही त्योहारों की धूम शुरू हो जाएगी। इनमें कर्म पूजा, ओणम, ईद-ए-मिलाद, दुर्गा पूजा, दशहरा समेत कई त्योहारों पर छुट्टियां होंगी। स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी होने के साथ ही बैंक भी बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे जल्द ही निपटा लें। चलिए जानते हैं सितंबर के महीने में किस-किस दिन छुट्टी रहेगी।
इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि हर राज्य में बैंक की छुट्टियों और त्योहारों को लेकर छुट्टियों के प्रावधान अलग होते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें, ताकि कामकाज में परेशानी न हो। वहीं सकूलों और शैक्षणिक संस्थानों में भी छुट्टियां रहेंगी। खासकर नवरात्रि और दशहरा के समय कई राज्यों में स्कूल 22 सितंबर से दशहरा तक बंद रह सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको राज्य के अनुसार बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों की लिस्ट बताते हैं।
3 सितंबर को कर्म पूजा - झारखंड
4 सितंबर को ओणम - केरल
5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद - गुजरात, मिजोरम, तमिलनाडु, उत्तराखंड, मणिपुर, हैदराबाद, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, जम्मू, उत्तर प्रदेश, केरल, नई दिल्ली, झारखंड, श्रीनगर और तिरुवोनम
6 सितंबर को ईद-ए-मिलाद - सिक्किम, छत्तीसगढ़
12 सितंबर को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी - जम्मू और श्रीनगर
22 सितंबर को नवरात्र प्रारंभ - राजस्थान
23 सितंबर को महाराज हरि सिंह जयंती - जम्मू और श्रीनगर
29 सितंबर को दुर्गा पूजा - असम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल
30 सितंबर को दुर्गा अष्टमी - त्रिपुरा, मणिपुर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, असम