सीएम सिटी गोरखपुर में श्वेता सिंह 12वीं और अनिष्का यादव 10 वीं में बनीं टॉपर यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम शनिवार को आ गए। गोरखपुर की श्वेता सिंह ने 12 वीं में अनिष्का यादव ने 10वीं में टॉप किया है। एसपी एन एसआईसी कॉलेज रतनपुर पतरा की श्वेता ने 97 फीसदी अंक हासिल किए हैं। जबकि, आईसी रामपुरवा खजनी कॉलेज की अंशिका यादव ने हाई स्कूल में 97.17 प्रतिशत अंक हासिल किए।
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार 82.60% छात्र पास हुए हैं। इसमें 88.42% लड़कियां और 77.78% लड़के हैं। 12वीं में 25 लाख 77 हजार 997 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन, 1 लाख 39 हजार 22 स्टूडेंट्स परीक्षा में नहीं बैठे थे। ऐसे में 24 लाख 38 हजार 975 स्टूडेंट्स का रिजल्ट आज जारी हुआ।
रिजल्ट यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in/ और NIC की वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 12वीं की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च तक चली थी। वहीं, गोरखपुर में इस बार 75.49% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 12वीं की परीक्षा के लिए गोरखपुर में कुल 65,191 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। जिनमें 62,272 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए, शेष ने परीक्षा छोड़ दी। जिनमें 47,008 स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए। ऐसे में इस बार गोरखपुर में 12वीं का रिजल्ट 75.49% रहा।
यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में छात्रा श्वेता सिंह 97% अंक हासिल कर गोरखपुर टॉपर बनीं हैं। श्वेता SPNS इंटर कॉलेज, रतनपुर पतरा की छात्रा हैं। वहीं, कमला सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज सहजनवा की छात्रा अनामिका 96.20% अंक हासिल कर सेकेंड टॉपर बनीं। इसी तरह गोरखपुर के टॉपर्स में तीसरा स्थान गोल्डी सिंह ने हासिल किया। एमपी इंटर कॉलेज की छात्रा गोल्डी सिंह ने 95.60% अंक हासिल किया है।
गोरखपुर के टॉप-10 टॉपर स्टूडेंट्स
श्वेता सिंह SPNS इंटर कॉलेज, रतनपुर पतरा 97%
अनामिका कमला सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज, सहजनवा 96.20%
गोल्डी सिंह एमपी गर्ल्स इंटर कॉलेज 95.60%
जोहा नियाज कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज 95.40%
आदित्या यादव बापू इंटर कॉलेज, पीपीगंज 95.20%
नेहा यादव SHPPICMKT, सरस्वती नगर बारीपुर 95.20%
शालिनी गुप्ता एमपी गर्ल्स इंटर कॉलेज 95.20%
अनुपम सेन आंनद वीपी एकडमी इंटर कॉलेज, भरवलिया 93.60%
सूर्या चौरसिया एमजी इंटर कॉलेज 93.40%
सुजीत गौड़ रघुराई इंटर कॉलेज, रामनगर कड़जहां 93.40%