शिक्षा

DU के इस कॉलेज से पढ़ी हैं श्रीलंका की PM Harini Amarasuriya, जानिए इनके बारे में रोचक बातें

PM Harini Amarasuriya: कोलंबो में जन्मी और पली-बढ़ी हरिनी अमरसूर्या ने ग्रेजुएशन के बाद ऑस्ट्रेलिया से एप्लाइड एंथ्रोपोलॉजी में मास्टर डिग्री और एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी से सोशल एंथ्रोपोलॉजी में पीएचडी पूरी की।
2 min read
Oct 17, 2025
Srilanka PM Harini Amarasuriya
Srilanka PM Harini Amarasuriya(Image-ANI)

PM Harini Amarasuriya: पिछले साल भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका को अपना नया पीएम मिला। हरिनी अमरसूर्या(PM Harini Amarasuriya) ने देश की पीएम पद की शपथ ली। श्रीलंका को तीसरी महिला प्रधानमंत्री मिली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 54 वर्षीय हरिनी अमरसूर्या का भारत से गहरा नाता है। उनका जुड़ाव भारत से काफी लंबे समय तक रहा है। हरिनी अमरसूर्या पीएम बनने से पहले शिक्षाविद रही हैं। उन्होंने भारत से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

PM Harini Amarasuriya College: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र रही हैं हरिनी

डॉ. अमरसूर्या ने अपनी उच्च शिक्षा की शुरुआत भारत में की थी। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से समाजशास्त्र में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। उनका 1991-1994 का बैच था। इसी के साथ वे हिंदू कॉलेज से पढ़कर किसी देश की पहली राष्ट्राध्यक्ष बनने वाली महिला भी हैं। हिंदू कॉलेज की प्रिंसिपल अंजू श्रीवास्तव ने उनके प्रधानमंत्री बनने को संस्थान के 125 साल पुराने गौरवशाली इतिहास का “महत्वपूर्ण मील का पत्थर” बताया था। उन्होंने कहा था कि कॉलेज की छात्र संसद प्रणाली में हर साल प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता का चुनाव होता है, जिससे छात्रों में नेतृत्व और लोकतंत्र की समझ विकसित होती है।

PM Harini Amarasuriya: एंथ्रोपोलॉजी में पीएचडी कर चुकी हैं


कोलंबो में जन्मी और पली-बढ़ी हरिनी अमरसूर्या ने ग्रेजुएशन के बाद ऑस्ट्रेलिया से एप्लाइड एंथ्रोपोलॉजी में मास्टर डिग्री और एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी से सोशल एंथ्रोपोलॉजी में पीएचडी पूरी की। उनका शैक्षणिक रिकॉर्ड डीप रिसर्च और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहा है। अब वे श्रीलंका की पीएम के रूप में काम कर रही हैं।

अपने हिंदू कॉलेज पहुंची श्रीलंका की पीएम


श्रीलंका की पीएम हरिनी अमरसूर्या पीएम बनने के बाद पहली बार 16 अक्टूबर 2025 को अपने कॉलेज पहुंची। उनका स्वागत 16 एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। यहां वे अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल हुईं। साथ ही अपने बैच के कक सहपाठियों के साथ उन्होंने फोटो भी खिंचवाया। यहां अपनी शैक्षिक यात्रा और अनुभवों को भी छात्रों और टीचरों के साथ शेयर किया।

Srilanka PM: शिक्षाविद से राजनेता तक का सफर


राजनीति में आने से पहले डॉ. अमरसूर्या लंबे समय तक टीचिंग और रिसर्च से जुड़ी रहीं। उनका नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) पार्टी से संबद्ध हैं। उन्होंने युवाओं, लोकतंत्र, असहमति, बाल संरक्षण और विकास जैसे विषयों पर रिसर्च किया और कई किताबें भी लिखीं।

Published on:
17 Oct 2025 12:59 pm