SSC GD Final Result 2024 Released: आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों...
SSC GD Final Result 2024 Released: कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने SSC GD Final Result 2024 जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठे थे, वो आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), राइफलमैन, असम राइफल्स एसएसएफ में कांस्टेबल (GD) के पदों के लिए भर्ती की जानी है।
यह खबर भी पढ़ें:-साल 2024 में भारत में सबसे ज्यादा GOOGLE किए गए ये नाम
रिजल्ट के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर SSC GD Merit List 2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर एक pdf खुलकर आ जाएगा।
इस लिस्ट में उम्मीदवार अपना नाम देख सकते हैं।
इस pdf को भविष्य के लिए डाउनलोड करके रखा जा सकता है।
यह खबर भी पढ़ें:-साल 2024 में GOOGLE पर सबसे ज्यादा सर्च किया इन शब्दों के मतलब
इस रिजल्ट में कुल 39375 पुरुष और 4891 महिलाओं का चयन किया गया है।इन सभी को एसएसएफ, सीएपीएफ और असम राइफल्स में नियुक्त किया जाएगा। वहीं 845 उम्मीदवारों का रिजल्ट अभी रोक कर रखा गया है।
यह परीक्षा 20 फरवरी से 07 मार्च और 30 मार्च को CBT मोड में आयोजित करवाई गई थी। इस लिखित परीक्षा का परिणाम 10 जुलाई 2024 को जारी कर दिया गया था। लिखित परीक्षा के बाद कुल 3,51,176 उम्मीदवारों को PET, PST के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।