शिक्षा

SSC GD Result 2025: कब तक जारी होगा एसएससी जीडी का रिजल्ट? जान लें जरुरी अपडेट

SSC GD Final Result: यह संभावना है कि आयोग जल्द ही SSC GD Constable Result 2025 आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी करेगा। हालांकि इस संबंध में...
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2025, 10:53 AM IST
SSC GD Result 2025
SSC GD Result 2025

SSC GD Final Result Kab Aayega: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह संभावना है कि आयोग जल्द ही SSC GD Constable Result 2025 आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी करेगा। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई अपडेट आयोग की तरफ से नहीं दी गई है, लेकिन ऐसी उम्मीद है कि अप्रैल मध्य तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

SSC GD Final Result: ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।


वेबसाइट के होम पेज पर मौजूद 'रिजल्ट' सेक्शन पर क्लिक करें।


'SSC GD Constable Result 2025' लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।


इसके बाद रिजल्ट की PDF फाइल स्क्रीन पर खुलेगी।


PDF में Ctrl+F दबाकर अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।


रिजल्ट फाइल को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

SSC GD Result 2025: परीक्षा और चयन प्रक्रिया

SSC ने यह लिखित परीक्षा (CBT) 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की थी। इसके बाद 4 मार्च 2025 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिस पर आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तारीख 9 मार्च थी। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद विशेषज्ञों द्वारा फाइनल आंसर-की तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर रिजल्ट घोषित होगा। इस बार SSC GD कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत कुल 39,481 पदों पर भर्ती होनी है।

SSC GD Result Date 2025: ये होगी आगे की प्रक्रिया


जिन उम्मीदवारों को CBT में सफलता मिलेगी, उन्हें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा। PET और PST केवल क्वालिफाइंग होंगे, यानी इनमें पास होना जरूरी है लेकिन उनके नंबर मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। इसके बाद मेडिकल परीक्षा और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होगा। जिसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी।

Updated on:
9 Apr 2025, 10:53 AM IST
Published on:
Also Read
View All
PhD New Rule: बिना थीसिस लिखे भी मिलेगी Phd की डिग्री, इस IIT ने शुरू किया नया स्टार्टअप मॉडल; प्रोडक्ट बनाकर कमाने होंगे 10 लाख रुपये

राजस्थान में 211 प्राचार्यों के कार्यग्रहण नहीं करने पर शिक्षा विभाग सख्त, मांगी विस्तृत रिपोर्ट,जयपुर में सबसे अधिक 34 प्रकरण

RRB Station Master Recruitment 2026: रेलवे में स्टेशन मास्टर के पदों पर निकली भर्ती, पहली बार अजमेर बोर्ड कराएगा परीक्षा, जानिए सैलरी और नए नियम

स्कूलों में चलेगा ई-वेस्ट जागरूकता अभियान, क्विज से सीखेंगे बच्चे इलेक्ट्रॉनिक कचरे का सही प्रबंधन

UPESSC UP TGT Recruitment 2026: यूपी में सहायक अध्यापक के 17,000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू; जानिए पूरी डिटेल