शिक्षा

SSC Stenographer Exam Date 2024: एसएससी ने स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए किया तारीखों का ऐलान

SSC: भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी की बात करें तो कुछ दिन पहले SSC ने इस भर्ती के तहत अस्थायी रिक्तियों की जानकारी साझा की थी। नोटिस के अनुसार स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' के लिए 239 पद उपलब्ध हैं।
less than 1 minute read
Mar 17, 2025
SSC Stenographer Exam Date 2024
SSC Stenographer Exam Date 2024

SSC ने परीक्षा संबंधी अहम अपडेट जारी किया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' और 'D' परीक्षा 2024 की तारीख जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट में शामिल होना है, वे आधिकारिक वेबसाइट SSC.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। यह परीक्षा 16 और 17 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी।

SSC Stenographer Exam Date 2024: ऐसे देखें आधिकारिक नोटिस


सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाएं।


वेबसाइट के होम पेज पर "स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' और 'D' परीक्षा 2024" से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।


स्क्रीन पर नोटिस PDF खुलकर सामने आ जाएगा।


नोटिस को ध्यान से पढ़ें और आवश्यक जानकारी जांचें।


इच्छुक उम्मीदवार PDF फाइल को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

SSC Stenographer Exam: भर्ती से जुड़ी जानकारी


भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी की बात करें तो कुछ दिन पहले SSC ने इस भर्ती के तहत अस्थायी रिक्तियों की जानकारी साझा की थी। नोटिस के अनुसार स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' के लिए 239 पद उपलब्ध हैं। साथ ही स्टेनोग्राफर ग्रेड 'D' के लिए 1687 पद निर्धारित किए गए हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Updated on:
17 Mar 2025 06:15 pm
Published on:
17 Mar 2025 06:15 pm