SSC Stenographer Recruitment 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने ग्रुप सी और डी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं तो एग्जाम पैटर्न, मार्किंग स्कीम और सिलेबस देखें।
SSC Stenographer Recruitment 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने ग्रुप सी और डी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं तो एग्जाम पैटर्न, मार्किंग स्कीम और सिलेबस आदि को जानकर तैयारी शुरू करें। SSC की इस भर्ती के तहत कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और स्किल बेस्ड टेस्ट से गुजरना होगा।
CBT परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। हर सही सवाल के लिए एक अंक मिलेगा और गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटो की होगी और यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। हालांकि, इंग्लिश सेक्शन सिर्फ इंग्लिश में ही लिया जाएगा।
इन मुख्य विषयों से सवाल पूछे जाएंगे-
स्टेनोग्राफर की इस भर्तीके तहत पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट लिया जाएगा। इस टेस्ट में सफलता मिलने के बाद कैंडिडेट्स को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। स्किल टेस्ट में कैंडिडेट्स को डिक्टेशन सुनकर उसे ट्रांसक्राइब करने के लिए दिया जाएगा। स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ के लिए डिक्टेशन स्पीड 100 शब्द प्रति मिनट और ग्रेड ‘D’ के लिए 80 शब्द प्रति मिनट रखी गई है। ट्रांसक्रिप्शन के लिए समय भाषा और श्रेणी के अनुसार तय है, जैसे ग्रेड ‘C’ के लिए अंग्रेजी में 40 मिनट और हिंदी में 55 मिनट, जबकि ग्रेड ‘D’ के लिए अंग्रेजी में 50 मिनट और हिंदी में 65 मिनट का समय मिलेगा। स्किल टेस्ट क्वालिफाइंग एग्जाम है यानी कि सेलेक्शन के लिए इसे पास करना जरूरी है, इसका मार्क्स एड नहीं होगा।
कंप्यूटर आधारित टेस्ट के लिए सिलेबस की बात करें तो रीजनिंग सेक्शन में एनालॉजी, कोडिंग-डिकोडिंग, पजल, दिशा-ज्ञान, रक्त संबंध, वर्बल और नॉन-वर्बल रीजनिंग जैसे विषय शामिल हैं। जनरल अवेयरनेस में करेंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, विज्ञान और आर्थिक परिप्रेक्ष्य की समझ परखने वालेप्रश्न पूछे जाएंगे। इंग्लिश सेक्शन में रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, एरर स्पॉटिंग, एक्टि व-पैसिव वॉइस, वाक्य सुधार, फ्रेज रिप्लेसमेंट, और डाइरेक्ट-इनडाइरेक्ट स्पीच जैसे टॉपिक शामिल हैं।