शिक्षा

Success Mantra: एमपी 10वीं बोर्ड टॉपर अनुष्का अग्रवाल ने शेयर किया सक्सेस मंत्र, कहा- अनुशासन और टाइम मैनेजमेंट है जरूरी 

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में 10वीं कक्षा में कुल 58.10 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया है। उन्होंने प्रदेश के छात्रों के साथ सक्सेस मंत्र साझा किया है।
2 min read
Apr 25, 2024
MP Board Topper Success Mantra

MP Board Topper Success Mantra: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने बीते रोज रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 10वीं कक्षा में कुल 58.10 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं अनुष्का अग्रवाल (Anushka Agrawal) ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। अनुष्का को 500 अंकों में से 495 अंक मिले हैं। उन्हें मैथ्स में 100 नंबर मिले हैं। अनुष्का ने प्रदेश के छात्रों के साथ सक्सेस मंत्र (Success Mantra) साझा किया है।

सभी काम के लिए समय निर्धारित करें (Success Mantra By MP 10th Board Topper)

अनुष्का अग्रवाल (Anushka Agrawal) ने मीडिया को इंटरव्यू देते हुए बताया कि जब मैं 10वीं कक्षा में प्रवेश कर रही थी, तब ही समझ आ गया था कि यह बोर्ड परीक्षा (Board Exams) और इसकी खास तैयारी करनी होगी। इसलिए उन्होंने शुरुआत से ही प्लान करना शुरू कर दिया था।

अनुष्का ने अपने सभी काम के लिए समय निर्धारित किया था। वो स्कूल के अलावा प्रतिदिन 4-5 घंटे पढ़ाई करती थी। स्कूल में पढ़ाए जाने वाले पाठ के नोट्स वहीं पर तैयार कर लेती थी। इस तरह उनका समय भी बच जाता था और घर आकर रिविजन करने का अधिक समय भी मिल जाता था। अनुष्का की इन्हीं चतुराई और टाइम मैनेजमेंट का फल आज उन्हें मिला है। उन्होंने प्रदेश के छात्रों के साथ सक्सेस मंत्र (Success Mantra) साझा किया।

सफलता का श्रेय दिया माता-पिता को (MP 10th Board Topper) 

अनुष्का ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। अनुष्का ने कहा कि उनके शिक्षकों ने उन्हें बहुत अच्छे से पढ़ाया और समझाया। बिना गुरुजन के कोई भी छात्र सफल नहीं हो सकता। वहीं अपनी इस सफलता में माता-पिता की बड़ी भूमिका बताई। कहा कि माता-पिता ने उन्हें बचपन से अनुशासन में रखा। बता दें, अनुष्का बड़ी होकर सिविल सेवा (Civil Servant) ज्वॉइन करना चाहती हैं। 

वहीं अनुष्का के माता-पिता ने भी उनकी इस सफलता का क्रेडिट शिक्षकों को दिया। कहा कि बिना गुरुजन के अनुष्का इतनी बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाती। जब वे अपनी बेटी को पढ़ते देखते थे, तो उन्हें ये तो लगता था कि वो मेरिट में आ जाएगी। लेकिन ये नहीं पता था कि टॉप करेगी। अनुष्का के माता-पिता उनके एमपी बोर्ड (MP 10th Board Result 2024) में टॉप करने से आश्चर्य में हैं और खुश भी हैं।

Updated on:
25 Apr 2024 02:42 pm
Published on:
25 Apr 2024 02:42 pm