शिक्षा

Success Story: किसान पिता ने बेच दी जमीन, बेटी ने BPSC क्रैक करके चुकाया कर्ज, जानिए बाप-बेटी के संघर्ष और मेहनत की कहानी 

Success Story: हाल ही में BPSC 69वीं रैंक की परीक्षा का परिणाम जारी हुआ था। इसमें पूर्णिया जिले की ब्यूटी कुमारी ने सफलता हासिल की। ब्यूटी के पिता किसान हैं।
2 min read
Dec 09, 2024
Success Story oF Beauty Kumari Who Got 112th rank in BPSC 69th CCE

Success Story: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हाल ही में 69वीं संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। इसमें एक से एक होनहार कैंडिडेट्स ने सफलता हासिल की है। कुछ ऐसे कैंडिडेट्स भी हैं, जिनके संघर्ष की कहानी सुनकर आप खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाएंगे। कुछ की कहानी से हजारों युवा प्रेरणा ले सकते हैं। ऐसी ही एक कैंडिडेट हैं, ब्यूटी कुमारी। ब्यूटी बिहार (Bihar News)के पूर्णिया जिले की रहने वाली हैं और उनके पिता किसान हैं।

प्रथम प्रयास में 112वीं रैंक के साथ हासिल की सफलता (Success Story)

ब्यूटी के पिता प्रमोद यादव पेशे से किसान हैं। उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ाने के लिए जी तोड़ मेहनत की। लेकिन कभी पैसे को शिक्षा के आड़े नहीं आने दिया। फल स्वरूप बेटी ने भी रात दिन मेहनत करके BPSC परीक्षा में रिजल्ट दिया। ब्यूटी ने अपने पहले ही प्रयास में 112वीं रैंक के साथ बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करके सभी को गौरवान्वित किया है। 

दो बार दे चुकी हैं यूपीएससी

ब्यूटी बचपन से ही पढ़ने में तेज थी। वे रोजाना 8 घंटे पढ़ाई करती थी। इससे पहले वे दो बार UPSC CSE परीक्षा भी दे चुकी हैं। लेकिन दोनों ही बार उनके हाथ असफलता लगी। हालांकि, यूपीएससी की तैयारी करते हुए उनका बेस मजबूत हो गया और उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में बीपीएससी परीक्षा क्रैक कर ली। ब्यूटी का कहना है कि वे इसके बाद भी यूपीएससी परीक्षा में बैठना चाहेंगी।

जमीन बेचकर बेटी को पढ़ाया

ब्यूटी की मां का कहना है कि वे लोग शिक्षा के महत्व को समझते हैं। यही कारण है कि उन्होंने हर संभव प्रयास किया कि उनकी बेटी अच्छी शिक्षा हासिल कर सके। ब्यूटी के पिता ने बेटी की पढ़ाई के लिए अपनी 10 कट्ठा जमीन बेच दी। इस पैसे को बेटी की पढ़ाई में लगा दिया।

Updated on:
09 Dec 2024 03:36 pm
Published on:
09 Dec 2024 03:36 pm
Also Read
View All
Ground Report: ‘पर्दे’ से पार्टीशन कर तीन कमरों में लगाई 10 कक्षाएं… खबर छपी तो हरकत में आया शिक्षा विभाग

12 साल में IIT, 24 में PhD: अब अमेरिका में AI पर रिसर्च, बिहार के किसान परिवार से निकलकर सत्यम कुमार ने हासिल की सफलता

किताबों से आगे सीखने की पाठशाला बना ‘अक्षर वनÓ, रायचूर के सरकारी शिक्षक ने स्कूल परिसर को बनाया ज्ञान का खुला संसार

Gen Z ने बदली नौकरी की तस्वीर, 2 साल में दोगुनी हुई हिस्सेदारी, कंपनियों के सामने नई चुनौती- रिपोर्ट

नेशनल स्पेस डे पर इंटरस्कूल प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले: 16 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच श्रेणियों में 18 प्रतिभाओं का सम्मान