शिक्षा

Success Story: उत्तराखंड के लाल को बनाया पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव, कई पदों पर दे चुके हैं सेवा, जानिए कौन हैं IAS मनोज पंत

IAS Manoj Pant Success Story: आईएएस अधिकारी मनोज पंत को पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने बीपी गोपालिका का कार्यकाल तीन महीने और बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया, जिसके बाद उत्तराखंड के मनोज पंत को ये जिम्मेदारी सौंपी गई। ऐसे में मनोज कुमार के लिए सोशल मीडिया […]

2 min read

IAS Manoj Pant Success Story: आईएएस अधिकारी मनोज पंत को पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने बीपी गोपालिका का कार्यकाल तीन महीने और बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया, जिसके बाद उत्तराखंड के मनोज पंत को ये जिम्मेदारी सौंपी गई। ऐसे में मनोज कुमार के लिए सोशल मीडिया पर उत्तराखंड व अन्य जगहों से बधाई संदेश आ रहे हैं। आइए, जानते हैं कौन हैं मनोज पंत और इन्होंने कितनी और कहां से शिक्षा हासिल की है।

जियोलॉजी में किया है मास्टर्स (IAS Manoj Pant)

मनोज पंत मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उन्होंने नैनीताल में काफी समय गुजारा है। उनकी शुरुआती शिक्षा-दीक्षा यहां से हुई। उन्होंने जियोलॉजी में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। इसके बाद वे यूपीएससी की तैयारी में जुट गए। 1991 में आईएएस परीक्षा पास करने के बाद उन्हें पश्चिम बंगाल का कैडर अलॉट हुआ था। उन्होंने यहां विभिन्न पदों पर काम किया है। 

वित्त मामलों के हैं खास जानकार

ऐसे तो मनोज पंत कई मुख्य पदों व विभागों में अपनी सेवा दे चुके हैं। लेकिन विशेषतौर पर उन्हें वित्त का जानकार माना जाता है। मुख्य सचिव मनोज पंत साल 2009 में केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के भी निजी सचिव रहे हैं। करीब 2 साल तक इस पद पर रहने के बाद उन्होंने वर्ल्ड बैंक वाशिंगटन में आर्थिक सलाहकार के रूप में काम किया। इस पद पर काम करते हुए IAS पंत ने भारत और पड़ोसी देशों के बीच आर्थिक मामलों को करीब से देखा। 


इन मुख्य पदों पर दी है सेवा (Success Story)

मनोज पंत ने 1993 में IAS के तौर पर एसडीएम पूर्वी मेदिनीपुर के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। उन्होंने मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना यानी एक साथ 2 जिलों के डीएम का कार्यभार भी संभाला है। साथ ही सिंचाई विभाग के सचिव और मुख्य सचिव के पद पर भी काम कर चुके हैं। 

उत्तराखंड के लोगों में खुशी की लहर (IAS Manoj Pant)

उत्तराखंड के रहने वाले IAS मनोज पंत की मुख्य सचिव पद पर तैनाती की खबर से राज्य में खुशी का माहौल है। लोग इसे एक गौरव के रूप में देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर बधाई का तांता लग गया है। 

Also Read
View All

अगली खबर