Success Story NEET UG Topper: किसी ने सच ही कहा है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। दवाइयों को देखकर एक लड़के के मन में डॉक्टर बनने का ख्याल आया। उसने इस ख्याल को हकीकत में बदलने के लिए जी-तोड़ मेहनत की। हम बात कर रहें हैं, नोएडा में समोसा बेचने वाले सन्नी कुमार की, जिसकी प्रेरणादायक और संघर्ष से भरी कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे।