शिक्षा

JEE Topper Success Story: बेटे की पढ़ाई के लिए मां ने छोड़ दी नौकरी, जेईई टॉप करके बेटा पहुंचा IIT Bombay

JEE Topper Success Story: संकल्प महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और उन्होंने जेईई एडवांस 2015 में टॉप किया था। आइए, जानते हैं इनकी सक्सेस स्टोरी
2 min read
• •
Updated: 19 Feb 2025, 9:43 AM IST
IIT Bombay JEE Topper Success Story

JEE Topper Success Story: संकल्प ने अपने नाम के अनुरूप संकल्पित होकर दुनिया की टफ परीक्षा में से एक जेईई परीक्षा में सफलता हासिल कर ली। जेईई परीक्षा कितना कठिन है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कठिन परीक्षा है। लेकिन संकल्प ने इस परीक्षा में टॉप 1 रैंक हासिल किया। संकल्प महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और उन्होंने जेईई एडवांस 2015 में टॉप किया था। 

पुणे के रहने वाले संकल्प ने टॉप रैंक हासिल की (JEE Topper Success Story) 

संकल्प गौर महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल से पूरी की है। संकल्प हमेशा से मेहनती छात्र थे। उन्होंने कक्षा 12वीं में 97.80 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उन्होंने 2015 में जेईई मेंस में 360 में से 345 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने जेईई एडवांस्ड 2015 में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस करते हुए ऑल इंडिया रैंक 56 प्राप्त किया।

टॉप करने के बाद चुना आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) 

वर्ष 2015 के टॉपर संकल्प गौर ने आईआईटी बॉम्बेसे बीटेक की पढ़ाई की है। वे अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं, विशेषकर अपनी मां को। बता दें कि संकल्प के पिता पुणे स्थित आर्म्स एंड एम्युनिशन फैक्ट्री में डीजीएम के पद पर रहे हैं। वहीं उनकी मां हई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी (HEMRL) में कार्यरत थीं। लेकिन उन्होंने ने बेटे की पढ़ाई के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी। 

अमेरिका की इस यूनिवर्सिटी में कर रहे हैं काम

संकल्प ने आईआईटी बॉम्बे से डिग्री हासिल करने के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो बोल्डर से फिजिक्स में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) की डिग्री हासिल की। लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार बीटेक करने के दौरान संकल्प ने जूलियस मैक्सिमिलियंस यूनिवर्सिटी ऑफ वुर्जबर्ग, जर्मनी में अंडर ग्रेजुएट रिसर्चर के तौर पर काम किया है। बाद में वे टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) में अंडरग्रेजुएट रिसर्चर रहे हैं। फिलहाल वो अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो बोल्डर में ग्रेजुएट रिसर्चर एंड टीचिंग असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे हैं।