
IIT Delhi Admission: हर साल करीब 12 लाख छात्र-छात्राएं जेईई मेन परीक्षा देते हैं। इनमें से करीब 15-16 प्रतिशत छात्र जेईई एडवांस परीक्षा के लिए सेलेक्ट होते हैं। जेईई एडवांस परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स आईआईटी कॉलेज की तलाश करते हैं। रूचि, ब्रांच और फीस आदि कई बातों का तालमेल बैठाकर छात्र एक कैंपस का चयन करते हैं।
आईआईटी कैंपस चुनने की जब बात आती है तो कई छात्रों की पहली पसंद IIT Delhi होती है। जेईई मेन्स और जेईई एडवांस दोनों ही परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद आईआईटी दिल्ली में दाखिला लिया जा सकता है। आइए, जानते हैं आईआईटी दिल्ली में कैसे दाखिला मिलता है, इसके लिए JEE Advanced परीक्षा में कितना स्कोर करना जरूरी है, ऐसे तमाम सवालों के जवाब।
बीटेक सीएसई ब्रांच में दाखिला पाने के लिए कैंडिडेट्स को जेईई एडवांस AIR लिस्ट में टॉप 120 में होना चाहिए। इसका मतलब साफ है कि एआईआर रैंक 1-120 पाने के लिए कैंडिडेट्स को परीक्षा में कुल 360 में से 250-290 अंक लाने होंगे। हालांकि, हर साल कटऑफ के हिसाब रैंक जारी किए जाते हैं।
आईआईटी दिल्ली में दाखिला पाने के लिए अभ्यर्थी 2 वर्षों में 3 बार जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए प्रयास कर सकते हैं। लेकिन इसके साथ एक और शर्त को पूरा करना जरूरी है। कैंडिडेट्स का 2023, 2024 या 2025 में PCM विषय के साथ कक्षा 12वीं में पास होना जरूरी है। 12वीं में सभी फिजिक्स, मैथ्स और केमिस्ट्री विषय को मिलाकर कुल पर्सेंटेज 75 प्रतिशत होना चाहिए। वहीं एससी/एसटी अभ्यर्थी के लिए 65 प्रतिशत अंक लाने की अनिवार्यता है।
बात करें रैंकिंग की तो आईआईटी दिल्ली ने QS Ranking 2025 में आईआईटी बॉम्बे को भी पीछे छोड़ दिया है। आईआईटी दिल्ली ने क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में भारत में शीर्ष स्थान हासिल किया है। एशिया में टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट में दिल्ली आईआईटी 44वें स्थान पर पहुंचा है। आईआईटी दिल्ली में ज्यादातर छात्र कंप्यूटर साइंस (CS) विषय में दाखिला लेते हैं।
Updated on:
16 Feb 2025, 3:38 PM IST
Published on:
16 Feb 2025, 3:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.