शिक्षा

Success Story: 5 महीने की पढ़ाई में टॉप कर लिया NEET PG 2025, इतने घंटे रोजाना पढ़ाई करते थे AIR 1 Pooshan Mohapatra

डॉ. पूशन ने इंटर्नशिप के साथ-साथ नीट पीजी की तैयारी जारी रखी। उन्होंने बेहतर ढंग से अपनी इंटर्नशिप मार्च में पूरी करने के बाद शुरू की। मार्च से अगस्त तक उन्होंने अपनी तैयारी को अच्छे से धार दिया।

2 min read
Aug 22, 2025
NEET PG Topper Pooshan Mohapatra

NEET PG Topper Pooshan Mohapatra: National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS) ने हाल ही में नीट पीजी 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में इस बार ओडिशा के युवा ने टॉप किया है। उन्होंने AIR 1 हासिल की है। इस बार ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है डॉ. पूशन मोहापात्रा(Pooshan Mohapatra) ने। उन्होंने कुल 800 अंकों में से 707 अंक हासिल किए हैं। इस सफलता के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। इस बातचीत में Pooshan Mohapatra ने अपनी पढ़ाई स्ट्रेटेजी और टाइम मैनेजमेंट के बारे में बताया।

Success Story: दिन-रात की मेहनत

डॉ. पूशन ने इंटर्नशिप के साथ-साथ नीट पीजी की तैयारी जारी रखी। उन्होंने बेहतर ढंग से अपनी इंटर्नशिप मार्च में पूरी करने के बाद शुरू की। मार्च से अगस्त तक उन्होंने अपनी तैयारी को अच्छे से धार दिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि इंटर्नशिप के बाद भी वे रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे। उनकी तैयारी में पिछले वर्षों के पेपर हल करना, मॉक टेस्ट देना और नियमित प्रैक्टिस शामिल थी। इसके अलावा अलग-अलग विषय के वीडियो लेक्चर से भी वो पढाई करते थे। जिससे उन्हें तैयारी में मदद मिलती थी।

Pooshan Mohapatra: परिवार में खुशी का माहौल


रिजल्ट घोषित होने के बाद डॉ. पूशन के घर पर जश्न का माहौल है। उन्होंने बताया कि रिजल्ट आने के समय वे घर पर थे और अपनी बहन से रिजल्ट चेक करने के लिए कहा। जब उनकी बहन और मां ने रिजल्ट देखा, तो वह उनके जीवन का सबसे यादगार पल बन गया। डॉ. पूशन की उपलब्धि इस बात का उदाहरण है कि कड़ी मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के बल पर बड़ी से बड़ी मंजिल पाई जा सकती है।

यहां से की है MBBS की पढ़ाई


Dr. Pooshan Mohapatra ने एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, कटक से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। उसके बाद इस कॉलेज और अस्पताल में उन्होंने अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक अपनी इंटर्नशिप पूरी की। इसके साथ-साथ वो पीजी परीक्षा के लिए अपनी तैयारी पर भी ध्यान देते रहें।

Also Read
View All

अगली खबर