शिक्षा

DDU Gorakhpur में 26 जून को होने वाली परीक्षा अब इस दिन होगी, कई कोर्सों के रिजल्ट किये गए जारी

DDU: इसी बीच DDU में 2025 सेशन के लिए यूजी और पीजी कोर्सों में एडमिशन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Jun 28, 2025
DDU Gorakhpur
DDU Gorakhpur

DDU Gorakhpur: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) से जुड़ी दो बड़ी अपडेट सामने आई हैं। पहली जानकारी यह है कि 26 जून को होने वाली परीक्षाएं अब स्थगित कर दी गई हैं। वहीं दूसरी ओर, विश्वविद्यालय ने MA और B.Tech समेत कई कोर्सों के सेमेस्टर परीक्षाओं के नतीजे भी ऑनलाइन जारी कर दिए हैं।विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि 26 जून को प्रस्तावित सभी परीक्षाएं कुछ अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित की जा रही हैं। अब ये परीक्षाएं 6 जुलाई (रविवार) को उसी समय और पहले से तय परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। अन्य सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही जारी रहेंगी।

DDU Gorakhpur: इन कोर्सों के नतीजे हुए घोषित

DDU ने कई कोर्सों के सेमेस्टर रिजल्ट्स अपनी आधिकारिक वेबसाइट ddugu.ac.in पर जारी कर दिए हैं। जिन कोर्सों के परिणाम घोषित किए गए हैं, उनमें निचे दिए गए कोर्स शामिल हैं।

MA हिंदी (चौथा सेमेस्टर)
MA फिलॉसफी (दूसरा सेमेस्टर)
MA फिजिकल एजुकेशन (दूसरा सेमेस्टर)
MA साइकोलॉजी (दूसरा और चौथा सेमेस्टर)
MA संस्कृत (चौथा सेमेस्टर)
MA/MSc डिफेंस एंड स्ट्रैटजिक स्टडीज (चौथा सेमेस्टर)
MA/MSc स्टैटिस्टिक्स (चौथा सेमेस्टर)
MSc एनवायरनमेंटल साइंस (चौथा सेमेस्टर)
MSc होम साइंस–फूड एंड न्यूट्रीशन (दूसरा सेमेस्टर)
B.Tech (IT, CS, ECE, ME – आठवां सेमेस्टर)

DDU: एडमिशन प्रक्रिया शुरू

इसी बीच DDU में 2025 सेशन के लिए यूजी और पीजी कोर्सों में एडमिशन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। DDU में B.Tech, B.Arch, B.Pharma के साथ-साथ विभिन्न मास्टर डिग्री और PhD कोर्स भी संचालित किए जाते हैं। इन कोर्सों में एडमिशन यूनिवर्सिटी स्तर की प्रवेश परीक्षा या राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के जरिए होता है।

Updated on:
28 Jun 2025 09:45 am
Published on:
28 Jun 2025 09:45 am