शिक्षा

High salary courses: बिना इंजीनियरिंग या MBBS, 12वीं के बाद मोटी सैलरी देने वाले टॉप 5 कोर्स

High salary courses after 12th: अगर आप भी 12वीं के बाद इंजीनियरिंग या मेडिकल लाइन में नहीं जाना चाहते हैं तो ये कोर्स आपके लिए हैं। आइए इन कोर्स के बारे में जानते हैं, जिनके जरिए आप अपना करियर बना सकते हैं और मोटी सैलरी पा सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2025, 5:14 PM IST
भिलाई-दुर्ग की छात्राओं के लिए खुशखबरी, 1500 रुपए में मिलेगा BBA कोर्स, जानें पूरा detail...(photo-patrika)
भिलाई-दुर्ग की छात्राओं के लिए खुशखबरी, 1500 रुपए में मिलेगा BBA कोर्स, जानें पूरा detail...(photo-patrika)

Top career options after 12th: 12वीं के बाद अक्सर स्टूडेंट अपने करियर को लेकर परेशान रहते हैं। भारत में 12वीं के बाद ज्यादातर छात्र इंजीनियरिंग (JEE) या मेडिकल (NEET) की करने की सोचते हैं। कई छात्रों को बिना मन के भी इन फील्ड को चुनना पड़ता है। लेकिन, अगर आप इंजीनियरिंग या MBBS नहीं करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे प्रोफेशनल कोर्स के बारे में बताएंगे जो ना केवल शानदार करियर देते हैं बल्कि लाखों की सैलरी भी दिला सकते हैं।

बीबीए + एमबीए (BBA + MBA)

  • कोर्स ड्यूरेशन: 3+2 साल
  • योग्यता: किसी भी स्ट्रीम से 12वीं
  • सैलरी: 6 लाख – 25 लाख रुपये सालाना
  • टॉप इंस्टिट्यूट्स: IIMs, NMIMS, Symbiosis, Christ University

कंप्यूटर में बीएससी (BSc in Computer)

  • कोर्स ड्यूरेशन: 3 साल
  • योग्यता: साइंस स्ट्रीम
  • सैलरी: 5 लाख – 30 लाख रुपये सालाना
  • टॉप इंस्टिट्यूट्स: IIIT Hyderabad, Ashoka University, Shiv Nadar University, JNU, IIT-Madras (BS in Data Science)

वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस (Commercial Pilot License)

  • कोर्स ड्यूरेशन: 18–24 महीने
  • योग्यता: 12वीं (PCM), मेडिकल फिटनेस जरूरी
  • सैलरी: 12 लाख – 60 लाख रुपये सालाना
  • टॉप इंस्टिट्यूट्स: Indira Gandhi Institute of Aviation (Delhi), Capt. Sahil Khurana Aviation Academy, IGRUA

डिजाइन में ग्रेजुएशन (Bachelor in Design)

  • कोर्स ड्यूरेशन: 3–4 साल
  • योग्यता:12वीं पास
  • सैलरी: 4 लाख – 20 लाख रुपये सालाना
  • टॉप इंस्टिट्यूट्स: NID, Pearl Academy, NIFT, MIT Institute of Design

डिजिटल मार्केटिंग और कंटेंट क्रिएशन (Digital Marketing & Content Creation)

  • कोर्स ड्यूरेशन: 6 महीने – 1 साल (सर्टिफिकेट/डिप्लोमा)
  • योग्यता: 12वीं पास
  • सैलरी: 4 लाख – 15 लाख रुपये सालाना
  • टॉप प्लेटफॉर्म्स: Google Digital Garage, Coursera, UpGrad, IIDE
Updated on:
4 Sep 2025, 5:14 PM IST
Published on: