शिक्षा

Time Management Books : जीवन में होना चाहते हैं सफल तो पढ़ लें इनमें से कोई एक किताब, बदल जाएगी जिंदगी

Time Management Tips : जीवन में सफल होने के लिए सबसे जरुरी होता है समय का प्रबंधन। हमें बचपन से सिखाया जाता है कि समय का सही तरीके से उपयोग करके हम सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। पढ़ाई हो या नौकरी, जो समय का सही उपयोग करता है...

2 min read

Time Management Books : जीवन में सफल होने के लिए सबसे जरुरी होता है समय का प्रबंधन। हमें बचपन से सिखाया जाता है कि समय का सही तरीके से उपयोग करके हम सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। पढ़ाई हो या नौकरी, जो समय का सही उपयोग करता है वो बाकि के मुकाबले ज्यादा सफल और बेहतर स्थिति में होता है। लेकिन कई लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उन्हें और स्किल बढ़ाने के लिए पढ़ने का समय नहीं मिलता है, या काम के कारण परिवार को समय नहीं दे पाते हैं। लेकिन इन सब समस्याओं का सामाधान उपलब्ध है। बस हमें उस सामाधान तक पहुंचने की जरुरत है।

इसका सबसे सटीक सामाधान है, उन किताबों को पढ़ना जो Time Management के बारे में बताती है। किताबें पढ़ने से हम किसी के पूरी जिंदगी के अनुभव को एक किताब से समझ और जान सकते हैं। इसलिए हम आपको Time Management Books के बारे में बताएंगे। जिसको पढ़कर आप Time Management के गुर सीखे जा सकते हैं।

Time Management Books

एटॉमिक हैबिट्स, जेम्स क्लियर

यह किताब 2018 में प्रकाशित हुई और इसका 50 से अधिक भाषाओं में अनुवाद भी  किया गया। इस किताब की मदद से हम अपनी आदतों को और बेहतर करने के बारे में जान सकते हैं। आदतें हमारे लिए काम करना और अपने लक्ष्य हासिल करना आसान बनाती हैं।

फर्स्ट थिंग्स फर्स्ट, स्टीफन आर. कोवे

यह पुस्तक 1994 में प्रकाशित हुई थी।  यह किताब पाठकों को आवश्यक चीजों को प्राथमिकता देने और समय का सही तरीके से प्रबंधन करने में मदद करती है।

गेटिंग थिंग्स डन: द आर्ट ऑफ स्ट्रेस-फ्री प्रोडक्टिविटी, डेविड एलन

यह पुस्तक 2002 में प्रकाशित हुई थी।  पाठक इस किताब की मदद से  समय, ऊर्जा और स्थान का सही तरीके से प्रबंधन करना सीख सकते हैं।

इट दैट फ्रॉग्स, ब्रायन ट्रेसी

यह किताब साल 2001 में प्रकाशित हुई थी। यह पाठकों को विलंब को समझने तथा 21 शानदार तरीकों से उस पर काबू पाने में मदद करती है।

फोर थाउज़ेंड वीक: टाइम मैनेजमेंट फॉर मॉर्टल्स, ओलिवर बर्कमैन

"फोर थाउज़ेंड वीक" नामक यह किताब साल 2001 में प्रकाशित हुई थी। इस किताब में हमें यह समझने को मिलता है कि हमारे पास सीमित समय है और हमें इसका बुद्धिमानी से उपयोग करना चाहिए। हम एक ही समय या एक ही जिंदगी में सब कुछ नहीं कर सकते हैं।  इसलिए जरुरी है कि हम महत्वपूर्ण चीजों की सूची बनाये और उन पर ध्यान केंद्रित करें। 

Updated on:
09 Sept 2024 07:11 pm
Published on:
09 Sept 2024 06:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर