
Today School Assembly Headlines: इस आर्टिकल में कल दिनभर की जरुरी घटनाओं पर आधारित खबर दिए गए हैं। जिसे स्कूली बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ाने और स्कूल में बताने के लिए भी कर सकते हैं। इसमें देश-दुनिया और खेल की कई अहम खबर शामिल है।
कल भी इंडिगो की 500 से ज्यादा फ्लाइट रद्द
इंडिगो की उड़ानें अब भी कैंसिल हो रही हैं। 6 दिसंबर 2025 को भी 500 से ज्यादा इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल हुई।
सरकार ने एयरलाइन कंपनियों पर लगाया फेयर कैप
इंडिगो विवाद के बीच सरकार ने एयरलाइन कंपनियों पर लगाया फेयर कैप लगाने का फैसला किया है। घरेलू फ्लाइट किराए में बढ़ोतरी की शिकायत के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।
बाबरी मस्जिद का बढ़ रहा विवाद
TMC के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर में अयोध्या की बाबरी मस्जिद के मॉडल पर आधारित मस्जिद का शिलान्यास किया। इस मौके पर हजारों लोग मौजूद थे।
महात्मा गांधी के कातिलों का महिमामंडन होता है- सोनिया गांधी
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि महात्मा गांधी के कातिलों का महिमामंडन होता है। यह भी कहा कि पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू की विरासत को खराब करने की कोशिश की जा रही है।
अमेरिका को माफी मांगनी चाहिए, पाकिस्तानी आर्मी चीफ हो गिरफ्तार
अमेरिका की खुफिया एजेंसी पेंटागन के एक पूर्व पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ने कहा है कि अमेरिका ने जो भारत के साथ किया है, उसके लिए उसे माफी मांगनी चाहिए। पाकिस्तानी आर्मी चीफ को गिरफ्तार करने की भी बात उन्होंने की।
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में क्विंटन डिकॉक ने बनाया रिकॉर्ड
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में क्विंटन डिकॉक सबसे ज्यादा संयुक्त रूप से शतक जड़ने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। यह डिकॉक का 23वां शतक था। श्रीलंका के प्लेयर बतौर विकेटकीपर 23 शतक जमा चुके हैं।