शिक्षा

Travel Friendly Jobs: डेस्क जॉब को कहें बाय-बाय! इन 6 जॉब्स से दुनिया घूमने के साथ मिलेगी तगड़ी सैलरी

Best Travel Friendly Jobs 2026: क्या आप 9 से 5 की डेस्क जॉब से बोर हो चुके हैं? जानिए उन 6 शानदार करियर ऑप्शंस के बारे में, जो आपको मुफ्त में पूरी दुनिया घुमने का मौका तो देंगे ही, बल्कि इसके साथ ही शानदार सैलरी भी दिलाएंगे।

2 min read
Jan 22, 2026
Travel Friendly Jobs 2026 (Image Source: ChatGPT)

Top 6 Travel Friendly Jobs 2026: आज के दौर में करियर केवल दफ्तर की चारदीवारी और फाइलों तक सीमित नहीं रह गया है। युवाओं के बीच अब डिजिटल नोमैड और वर्ककेशन का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। अगर आप भी घूमने-फिरने के शौकीन हैं और चाहते हैं कि काम के साथ-साथ आपका पासपोर्ट भी विदेशी स्टैम्प्स से भरा रहे, तो इसके लिए आपको अमीर होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। कुछ ऐसे करियर ऑप्शंस मौजूद हैं जो आपको दुनिया के सबसे खूबसूरत कोनों की सैर कराएंगे। इसके साथ ही आपके बैंक बैलेंस को भी बढ़ाएंगे।

ये भी पढ़ें

फिर चर्चा में क्यों आ गए Dhirendra Shastri? जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं बागेश्वर बाबा

फ्लाइट अटेंडेंट

अगर आपको आसमान की ऊंचाइयां पसंद हैं, तो फ्लाइट अटेंडेंट या पायलट की नौकरी आपके लिए सबसे बेहतरीन है। इस पेशे में आपका हर दिन एक नए शहर और नई संस्कृति के साथ शुरू होता है। एयरलाइंस न केवल अपने स्टाफ को लग्जरी होटल्स में ठहराती हैं, बल्कि ले-ओवर के दौरान शहर घूमने का पूरा खर्च भी उठाती हैं। सुबह एक देश में नाश्ता और रात को दूसरे देश में डिनर करने का अवसर केवल इसी जॉब में पॉसिबल है।

ट्रैवल ब्लॉगर और कंटेंट क्रिएटर

कैमरे और सोशल मीडिया के इस युग में ट्रैवल ब्लॉगिंग एक बड़ा बिजनेस बन चुका है। अगर आपमें कहानी सुनाने और बेहतरीन वीडियो बनाने का हुनर है, तो पूरी दुनिया आपका दफ्तर है। जब आप अपनी यात्राओं के अनुभव शेयर करते हैं, तो बड़े ब्रैंड्स और टूरिज्म बोर्ड आपको स्पॉन्सर करते हैं। इसमें आप अपनी मर्जी के मालिक होते हैं और दुनिया के किसी भी कोने से अपना काम कर सकते हैं।

अनुवादक (Translator)

ट्रांसलेटर केवल शब्दों को एक भाषा से दूसरी भाषा में नहीं बदलते, बल्कि वे दो अलग-अलग संस्कृतियों और भाषाओं के बीच के अंतर को भी कम करते हैं। अगर आप एक से ज्यादा भाषाओं के जानकार हैं, तो आपके पास बड़ी इंटरनेशनल कंपनियों, सरकारी दूतावासों और ग्लोबल संस्थाओं में नौकरी के बेहतरीन चांसेज होते हैं। यह पेशा आपको किसी एक दफ्तर की डेस्क तक बांधकर नहीं रखता। एक सफल अनुवादक के तौर पर आपको बड़े इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस, सरकारी डेलिगेशन और ग्लोबल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनकर दुनिया भर में घूमने और काम करने का शानदार मौका मिलता है।

क्रूज शिप स्टाफ

लहरों के बीच एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए क्रूज शिप की नौकरी एक शानदार विकल्प है। यहां शेफ, फोटोग्राफर, इंजीनियर और मैनेजमेंट स्टाफ के लिए ढेरों मौके होते हैं। इस नौकरी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि, आपका रहना और खाना पूरी तरह मुफ्त होता है, जिससे आप अपनी सैलरी का बड़ा हिस्सा बचा सकते हैं। जब जहाज किसी बंदरगाह पर रुकता है, तो आपको उस देश को एक्सप्लोर करने का पूरा मौका मिलता है।

इंटरनेशनल एड वर्कर

अगर आप दुनिया को बेहतर बनाना चाहते हैं और दूसरों की मदद करने का जज्बा रखते हैं, तो रेड क्रॉस या संयुक्त राष्ट्र (UN) जैसे संगठनों के साथ जुड़ सकते हैं। ये संस्थाएं अपने कर्मियों को दुनिया के उन हिस्सों और दुर्गम इलाकों में भेजती हैं जहां मानवीय सहायता की जरूरत होती है। यह नौकरी आपको उन जगहों तक ले जाती है जहां आम पर्यटक कभी नहीं पहुंच पाते।

इंग्लिश टीचर (ESL)

अगर आपकी अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ है, तो आप जापान, वियतनाम, चीन या स्पेन जैसे देशों में इंग्लिश टीचर बन सकते हैं। कई एशियाई और यूरोपीय देशों में विदेशी शिक्षकों की भारी मांग है। ये देश न केवल शानदार सैलरी पैकेज देते हैं, बल्कि अक्सर आपके घर का किराया और सफर का खर्च भी उठाते हैं। यह जॉब ऑप्शन भी आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

ये भी पढ़ें

Shankaracharya Avimukteshwarananda: शंकराचार्य बनने के लिए करनी पड़ती है कौन सी पढ़ाई, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

Published on:
22 Jan 2026 11:54 am
Also Read
View All

अगली खबर