भारत में 28 राज्य और आठ केंद्र शासित प्रदेश हैं। सभी राज्य और प्रदेश भारत के GDP ग्रोथ में अपना योगदान दे रहे हैं।
Richest State In India: भारत की अर्थव्यवस्था आज पूरी दुनिया के सामने उभर कर सामने आई है। भारत GDP (USD) के मामले में चौथे स्थान पर है, जो लगभग 4.187 ट्रिलियन डॉलर है। साथ ही ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि भारत अगले कुछ सालों में और बढ़िया कर सकता है और 2030 तक GDP के मामले में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। भारत में 28 राज्य और आठ केंद्र शासित प्रदेश हैं। सभी राज्य और प्रदेश भारत के GDP ग्रोथ में अपना योगदान दे रहे हैं। GDP किसी भी देश के आर्थिक विकास को मापने के लिए एक पैमाना होता है।
GDP एक निश्चित अवधि में किसी देश की सीमा के भीतर उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का कुल मौद्रिक मूल्य होता है। GDP तीन तरीकों से निकाला जा सकता है। व्यय दृष्टिकोण (उपभोग + निवेश + सरकारी व्यय + शुद्ध निर्यात), आय दृष्टिकोण (वेतन, किराया, लाभ आदि का कुल योग) और उत्पादन (मूल्य वर्धित) दृष्टिकोण।
देश के सबसे अमीर राज्य की बात करें तो इस लिस्ट में टॉप पर महाराष्ट्र का नाम आता है। महाराष्ट्र की अनुमानित GSDP (लाख करोड़ रुपये में; वित्त वर्ष 2024-25) के अनुसार 42.67 है। जो भारत में सबसे ज्यादा है। वहीं महाराष्ट्र का राष्ट्रीय GDP में राज्य का हिस्सा 13.30% है। ये भी भारत में किसी राज्य का सबसे ज्यादा है। इस आधार पर हम कह सकते हैं भारत में सबसे अमीर राज्य महाराष्ट्र है।