शिक्षा

देरी से पहुंची ट्रेन, NEET परीक्षा नहीं दे पाए 500 स्टूडेंट्स

कर्नाटक के 500 स्टूडेंट्स हम्पी एक्सप्रेस ट्रेन के निर्धारित समय से पांच घंटे विलंब से चलने के कारण रविवार को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता-सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शामिल नहीं हो सके।
less than 1 minute read
May 06, 2019
NEET Exam 2019
NEET Exam 2019

कर्नाटक के 500 स्टूडेंट्स हम्पी एक्सप्रेस ट्रेन के निर्धारित समय से पांच घंटे विलंब से चलने के कारण रविवार को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता-सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शामिल नहीं हो सके। बेल्लारी से बेंगलूरु आने वाली ट्रेन संख्या 16591 ढाई बजे सेंट्रल स्टेशन पर पहुंची जबकि छात्रों का परीक्षा हॉल में रिर्पोटिंग का समय 1:30 बजे तक था। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से चल रही थी। परीक्षा केन्द्र पर देर से पहुंचने स्टूडेंट्स ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को संदेश भेजते हुए परीक्षा में बैठने देने का अनुरोध भी किया गया था।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारामैया ने ट्रेन के विलंब को केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय की विफलता बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ट््वीट करते हुए लिखा, आप दूसरों की उपलब्धियों के लिए अपनी पीठ खुद थपथपाते हें, लेकिन क्या आप अपने कैबिनेट मंत्रियों की अक्षमताओं की जिम्मेदारी भी लेंगे। ट्रेन के विलंब के कारण कर्नाटक में सैकड़ों स्टूडेंट्स नीट परीक्षा में नहीं बैठ सकें।

सिद्दारामैया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इन स्टूडेंट्स के लिए एक और अवसर सुनिश्चित करने की गुहार लगाई। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि वह रेल मंत्री पीयूष गोयल से कहें कि कुछ दिन और सही तरीके से काम कर लें उसके बाद तो हम सब कुछ ठीक कर ही लेंगे। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने ट्रेन के विलंब से चलने की जानकारी पहले ही दे दी थी।

Published on:
06 May 2019 12:41 pm