शिक्षा

UGC NET June 2020 Final Answer Key: NTA ने जारी की फाइनल आंसर की, नतीजों की घोषणा जल्द

UGC NET 2020 Result And Cut-off Marks प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। नतीजे और कटऑफ मार्क्स जल्द ही जारी किए जाएंगे।

2 min read
Dec 01, 2020
Kerala KEAM 2020 answer key

UGC NET June 2020 Final Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा 2020 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। कैंडिडेट्स जो इस नेशनल एलिजबिलिटी टेस्ट में उपस्थित हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर की जारी की गई है। एनटीए द्वारा राष्ट्रिय पात्रता परीक्षा (NET/JRF) के लिए रिजल्ट और कटऑफ जल्द ही जारी किए जाएंगे।

इस बार का नेट 24 सितंबर से 13 नवंबर 2020 के मध्य देश भर के विभिन्न टेस्ट सेंटर्स पर आयोजित हुआ था। इस बार भी एनटीए ने इस टेस्ट को CBT ही रखा था। यह आंसर की 81 विषयों के लिए रिलीज हुई हैं, जिनमें इंग्लिश, कॉमर्स और हिंदी प्रमुख हैं। इस अंसवेरर की को सभी ऑब्जेक्शंस और चैलेंजेस आने और उन्हें चेक करने के बाद ही जारी किया गया है। इस बार करीब साढ़े आठ लाख से ऊपर कैंडिडेट्स ने यूजीसी नेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से करीब साढ़े पांच लाख ने परीक्षा दी थी।रिजल्ट और कटऑफ की जल्द ही घोषणा की जाएगी।


How To Check NTA UGC NET 2020 Final Answer Key 2020
उम्मीदवार सबसे पहले यूजीसी नेट 2020 परीक्षा की फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर एक लिंक दिया होगा, जिस पर लिखा होगा – Answer Keys UGC – NET 2020 इस लिंक पर क्लिक करें। इतना करते ही आपको एक नये पेज पर भेज दिया जाएगा। इस नये पेज आपको यूजीसी नेट 2020 परीक्षा की फाइनल आंसर की दिख जाएंगी। यह आंसर की पीडीएफ फॉरमेट में होंगी, इन्हें देखें, अपने आंसर मैच करें और चाहें तो डाउनलोड करने के बाद इनका एक प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें।
परीक्षा से संबंधित जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स समय-समय पर पत्रिका डॉट कॉम पर भी देखि जा सकती है।

Published on:
01 Dec 2020 10:09 am
Also Read
View All