शिक्षा

UGC NET June 2024: नेट परीक्षा के लिए जारी हुआ सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET June 2024: एनटीए ने यूजीसी नेट जून सेशन के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। इन स्टेप्स की मदद से डाउनलोड करें।

less than 1 minute read
UGC NET

UGC NET June 2024: एनटीए ने यूजीसी नेट जून सेशन के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए जन्म तिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी। परीक्षा का आयोजन देश भर में 18 जून को किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप (UGC NET June 2024)

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं
यहां यूजीसी नेट जून 2024 एग्जाम सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करें
अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें
एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी

कब होगी परीक्षा (UGC NET Exam Date)

परीक्षा का आयोजन 18 जून को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक की होगी। यूजीसी नेट परीक्षा दो भाषाओं में होती है, अंग्रेजी औह हिंदी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 नंबर दिए जाएंगे। परीक्षा में कोई माइनस मार्किंग नहीं है।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड? (UGC NET Admit Card)

सिटी स्लिप जारी होने के साथ ही छात्रों का एडमिट कार्ड के लिए इंतजार बेसब्री से बढ़ गया है। उम्मीद है कि जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड के छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।

Updated on:
07 Jun 2024 06:20 pm
Published on:
07 Jun 2024 06:12 pm