राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) कल शनिवार को यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे। UGC चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने शुक्रवार को इस संबंध में घोषणा की है।
UGC NET Result 2022: राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी - नेट) का परिणाम का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है। यूजीसी का रिजल्ट जारी होने की तारीख का ऐलान हो गया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) कल यानी 5 नवंबर शनिवार को यूजीसी नेट परिणाम 2022 जारी करने जा रहा है। रिजल्ट जारी होने पर राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के परिणाम एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in और ugcnet.nta.nic.in पर भी देखे जा सकते हैं। यूजीसी चेयरमैन प्रो. एम जगदीश कुमार ने ट्विटर के जरिए रिजल्ट तारीख की घोषणा कर दी है।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने शुक्रवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी। यूजीसी-नेट के परिणाम 5 नवंबर (शनिवार) को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित किए जाएंगे। परिणाम एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
यूजीसी नेट परीक्षा 8, 10, 11, 12, 13 और 14 अक्टूबर 2022 को आयोजित की गई थी। यूजीसी नेट 2022 की आंसर-की और फाइनल आंसर-की जारी की जा चुकी हैं। अब यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार अभ्यर्थी बेसब्री से कर रहे हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी होगा। जिसे चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
यह भी पढ़ें- ITBP Recruitment 2022 : आईटीबीपी में 10वीं पास के लिए कांस्टेबल की भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया
– सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
— होमपेज पर यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
– अब नए पेज पर एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज कर सबमिट करें।
– इसके बाद आपके सामने यूीजीसी नेट रिजल्ट 2022 नजर आएगा।
– भविष्य के लिए इसको डाउनलोड कर प्रिंट करा लें।