शिक्षा

University of Calcutta: यूजी और पीजी फाइनल सेमेस्टर के परीक्षार्थियों को घर से ऑनलाइन परीक्षा में मिलेगा तीन घंटे का समय

University of Calcutta: कलकत्ता विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी के फाइनल सेमेस्टर के परीक्षार्थियों को घर से ऑनलाइन परीक्षा के लिए तीन घंटे का समय देने का निर्णय लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Sep 2020, 2:06 PM IST
Exam
Exam

University of Calcutta: कलकत्ता विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी के फाइनल सेमेस्टर के परीक्षार्थियों को घर से ऑनलाइन परीक्षा के लिए तीन घंटे का समय देने का निर्णय लिया है। इससे पहले इस परीक्षा के लिए 24 घंटे का समय देने की घोषणा की गई थी।

परीक्षाएं 1 अक्टूबर से शुरू
विश्वविद्यालय यूजी और पीजी अंतिम सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षाएं 1 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ' यह निर्णय लिया गया है कि यूजी और पीजी स्तर के परीक्षार्थी तीन घंटे में परीक्षा देंगे। किसी भी तरह की नेटवर्क की दिक्कत होने पर उन्हें आधे से एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा.'

24 घंटे का समय देने पर आपत्ति
विश्वविद्यालय इस संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी करेगा। पूर्व में विश्वविद्यालय ने 24 घंटे का समय देने की घोषणा की थी। गौरतलब है कि यूजीसी ने परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को 24 घंटे का समय देने पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद संकाय परिषद ने शनिवार को आपात बैठक की।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने ग्रेजुएट बैचों के लिए अंतिम सेमेस्टर (या अंतिम वर्ष) परीक्षा को रद्द करने की सिफारिश नहीं करने का फैसला किया है और संस्थानों को सितंबर के अंत तक इन परीक्षाओं का संचालन करने की सलाह दी है। इससे पहले सोमवार को हुई बैठक में नियामक ने कहा कि ये परीक्षा ऑनलाइन, ऑफलाइन या दोनों मोड में आयोजित की जाने की बात कही गई थी।

Published on: