शिक्षा

Anganwadi Bharti 2025: यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के पदों पर होगी भर्ती, 65 हजार से ज्यादा पद भरेंगे, योग्यता 12वीं पास

UP Anganwadi Bharti: 7952 आंगनबाड़ी कार्यकत्री पदों में से 2123 पद पिछली भर्ती से बचे हुए हैं। वहीं 5523 नए पद नए आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने से बनेंगे। साथ ही 61,254 सहायिका पदों में से 38,994 पद सेवानिवृत्ति (62 वर्ष की आयु पूर्ण होने) और मृत्यु के कारण खाली हुए।

2 min read
Oct 04, 2025
UP Anganwadi Bharti(AI Image-Grok)

UP Anganwadi Bharti 2025: यूपी में आंगनबाड़ी में काम करने को इच्छुक महिलाओं के लिए बढ़िया खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं के हजारों रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश के 7952 आंगनबाड़ी कार्यकत्री और 61,254 आंगनबाड़ी सहायिका पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चयन समिति का गठन किया गया है। भर्ती प्रक्रिया के लिए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। वैकेंसी डिटेल्स upanganwadibharti.in पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

Anganwadi Bharti 2025: जरुरी योग्यता और आयु सीमा

सहायिका पदों के लिए- इंटर (12वीं) पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तय की गई है।
कार्यकत्री- कुल रिक्तियों में से 50% पद सहायिकाओं से भरे जाएंगे। इसके लिए उन्हीं सहायिकाओं को प्राथमिकता मिलेगी जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभा या शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर कम से कम 5 वर्ष की सेवा पूरी की हो।
आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष रखी गई है। इससे अधिक उम्र की महिलाएं पात्र नहीं होंगी।

Anganwadi Bharti 2025: भर्ती डिटेल्स


7952 आंगनबाड़ी कार्यकत्री पदों में से 2123 पद पिछली भर्ती से बचे हुए हैं। वहीं 5523 नए पद नए आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने से बनेंगे। साथ ही 61,254 सहायिका पदों में से 38,994 पद सेवानिवृत्ति (62 वर्ष की आयु पूर्ण होने) और मृत्यु के कारण खाली हुए। 22,260 पद मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को मुख्य आंगनबाड़ी केंद्रों में अपग्रेड किए जाने से बने। मानदेय की बात करें तो आंगनबाड़ी कार्यकत्री को हर महीने 7,500 रूपये मानदेय मिलेगा। वहीं आंगनबाड़ी सहायिका को प्रतिमाह 3,750 रूपये मानदेय दिया जाएगा।

UP Anganwadi Bharti 2025: चयन में प्राथमिकता


भर्ती में कुछ वर्ग की महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। जिसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली महिला और विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला शामिल है। यदि किसी ग्राम पंचायत में पात्र उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होती, तो चयन प्रक्रिया न्याय पंचायत स्तर पर की जाएगी। इस बार की भर्ती प्रक्रिया में बैकलॉग पदों को खत्म कर दिया गया है। कार्यकत्री के पदों पर पहले सहायिकाओं को अवसर दिया जाएगा और यदि वे उपलब्ध नहीं होतीं, तो पदों को सीधी भर्ती से भरा जाएगा।

Updated on:
04 Oct 2025 10:12 am
Published on:
04 Oct 2025 09:07 am
Also Read
View All

अगली खबर