
UP Assistant Professor Bharti Exam 2025: उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में एक हजार से अधिक असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर जल्दी ही भर्ती होने वाली है। अभी कुछ समय पहले इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही थी। वहीं अब परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।
जारी नोटिस के मुताबिक, अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 9 व 10 फरवरी 2025 को किया जाएगा। कैंडिडेट्स इस तारीख को नोट कर लें।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा के जरिए अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के 1017 पद भरे जाएंगे जबकि आवेदन करने वालों की संख्या करीब 1 लाख है।