शिक्षा

UP Board 10th-12th Model Paper: अब और मजबूत करें अपनी तैयारी, यूपी बोर्ड दसवीं-बारहवीं सभी विषयों के मॉडल पेपर जारी

UPMSP द्वारा जारी मॉडल पेपर में प्रत्येक विषय के महत्वपूर्ण प्रकार के प्रश्न दिए गए हैं। मॉडल पेपर में वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न, लघु उत्तरीय प्रश्न, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न, प्रैक्टिकल आधारित प्रश्न (जिन विषयों में लागू हो) दिया होता है।

2 min read
Nov 18, 2025
UP Board 10th-12th Model Paper Released(Image-Freepik)

UP Board 10th-12th Model Paper: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2026 बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। परिषद ने कक्षा 10 और 12 के विषयवार मॉडल पेपर आधिकारिक रूप से उपलब्ध करा दिए हैं। ये मॉडल पेपर छात्रों को वास्तविक परीक्षा के प्रश्न-पत्र के पैटर्न को समझने में मदद करते हैं और बेहतर तैयारी का एक विश्वसनीय साधन माने जाते हैं। मॉडल पेपर की मदद से छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी ज्यादा मजबूत कर सकते हैं।

UP Board 10th-12th Model Paper: मॉडल पेपर में क्या-क्या शामिल होता है?

UPMSP द्वारा जारी मॉडल पेपर में प्रत्येक विषय के महत्वपूर्ण प्रकार के प्रश्न दिए गए हैं। मॉडल पेपर में वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न, लघु उत्तरीय प्रश्न, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न, प्रैक्टिकल आधारित प्रश्न (जिन विषयों में लागू हो) दिया होता है। मॉडल पेपर छात्रों को समझाते हैं कि परीक्षा में किस तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं और उत्तर किस प्रकार लिखना होगा।

मॉडल पेपर क्यों होते हैं फायदेमंद?

मॉडल पेपर बोर्ड परीक्षा की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये छात्रों को निम्न तरीकों से सहायता करते हैं।
परीक्षा पैटर्न की समझ: प्रश्नों के प्रकार, संख्या और अंकों के वितरण के बारे में स्पष्ट जानकारी मिलती है।
महत्वपूर्ण अध्याय पहचानने में मदद: मॉडल पेपर हल करते समय छात्रों को पता चलता है कि किस सेक्शन से अधिक सवाल पूछे जा सकते हैं।
स्पीड और टाइम मैनेजमेंट में सुधार: नियमित अभ्यास से लिखने की गति और सटीकता बेहतर होती है।
घरेलू तैयारी आसान: सभी मॉडल पेपर ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिसे छात्र घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Board 10th-12th Model Paper कैसे डाउनलोड करें?

सबसे पहले UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
होमपेज पर मौजूद Model Paper / Download सेक्शन को ओपन करें।
यहां आपको 10th Model Paper 2026 और 12th Model Paper 2026 के लिंक दिखाई देंगे।
जिस कक्षा का मॉडल पेपर चाहिए, उसके लिंक पर क्लिक करें।
विषयवार PDF की सूची खुलेगी।
जिस विषय का मॉडल पेपर चाहिए, उस PDF लिंक पर क्लिक करें।
PDF खुलने के बाद उसे डाउनलोड या सेव कर प्रैक्टिस शुरू करें।

Published on:
18 Nov 2025 01:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर