शिक्षा

UP Board Improvement Result 2021: 10वीं-12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की अंक सुधार परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो छात्र यूपी बोर्ड अंक सुधार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2021, 1:05 PM IST
Up board improvement result
Up board improvement result

UP Board Improvement Result 2021: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की अंक सुधार परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो छात्र यूपी बोर्ड अंक सुधार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते है।

10 के 90.75% और 12वीं के 77.76% स्टूडेंट्स उत्तीर्ण
परिणाम दोनों कक्षा 10 और 12 का रिजल्ट वेबसाइट पर उपलब्ध है। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने जिले और रोल नंबर दर्ज करना होगा। यूपी बोर्ड ने 18 सितंबर, 2021 को ऑफलाइन मोड में इम्प्रूवमेंट परीक्षा आयोजित की थी। कक्षा 10 की इम्प्रूवमेंट परीक्षा में 90.75% स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि 12वीं की परीक्षा में 77.76 प्रतिशत स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए हैं।

ऐसे देखें रिजल्ट :—
— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-upmsp.edu.in पर जाएं।
— हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट मार्क्स इम्प्रूवमेंट परीक्षाफल वर्ष 2021 लिंक पर क्लिक करें।
— इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी।
– अब अपना जिला चयनित करके रोल नंबर एंटर करें।
– सबमिट करते ही अपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

34,583 परीक्षार्थी हुए थे शामिल :—
इंटरमीडिएट अंक सुधार परीक्षा में 37,612 संस्थागत 3,769 व्यक्तिगत कुल 41,381 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट इंप्रूवमेंट एग्जाम में 31,804 संस्थागत, 2,779 व्यक्तिगत समेत कुल 34,583 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। 24,814 संस्थागत तथा 2,079 व्यक्तिगत को मिलाकर कुल 26,893 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं।

Published on: